Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी मूर्ति पर, पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी, लालचंद शर्मा।

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी मूर्ति पर, पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- रविवार को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने  उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, दून से मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने महाराणा प्रताप के जीवन और आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का आहवान किया। 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान योद्धा और स्वतंत्रता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें उनकी वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति उनकी अटूट निष्ठा से प्रेरणा लेकर समाज और देशहित में काम करना चाहिए।

इस अवसर पर देहरादून से मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने अपने संबोधन में कहा, महाराणा प्रताप ने जिस प्रकार संघर्ष और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और स्वदेश प्रेम हमें हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।

पूर्व विधायक राजकुमार ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन केवल एक योद्धा का नहीं बल्कि आत्मसम्मान और देशभक्ति का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कभी भी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। हमें उनकी सीखों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय की स्थापना करनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया कि महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, दीप वोहरा, सोम प्रकाश वाल्मीकि, मुकेश सोनकर, अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली, हिमांशु कटारिया, विपिन चंचल, मोहित मेहता, गुरूचरण कौशल, दीपक बडोला, जगदीश कुमार, हरजीत जस्सल, महेन्द्र कुमार शर्मा, राकेश पंवार बिटटू आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top