Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण, सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक, ट्रैक तैयार आज और कल होगी मार्किंग।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण, सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक, ट्रैक तैयार आज और कल होगी मार्किंग।

प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के कार्यक्रम में कोई कमी ना रहे:- रेखा आर्या।

देहरादून :-  महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित सिंथेटिक ट्रैक अब स्मार्ट ट्रैक बन गया है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ट्रैक का निरीक्षण किया।

खेल मंत्री ने बताया कि ट्रैक बनकर तैयार है और अगले दो दिन इस पर मार्किंग की जानी है। ट्रैक बना रहे विशेषज्ञों ने खेल मंत्री रेखा आर्या को बताया कि इस ट्रैक में अब इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाई गई है। जिससे इसे अब स्मार्ट ट्रैक के नाम से बुलाया जाएगा। इन चिप्स के माध्यम से बिना स्टॉपवॉच के खिलाड़ी के दौड़ने से संबंधित अचूक आंकड़े कंप्यूटर को सीधे प्राप्त होंगे।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस सुविधा से यह भी पता किया जा सकेगा की दौड़ की शुरुआत, मध्य या अंतिम हिस्से में किस खिलाड़ी की रफ्तार कितनी थी। खेल मंत्री ने बताया कि इससे भविष्य में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों की क्षमता के आकलन और तैयारी की रणनीति बनाने में कोच और खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। खेल मंत्री ने बताया कि यह स्मार्ट सिंथेटिक ट्रैक सर्वश्रेष्ठ मानी जाने वाली ग्रीस के रबर पार्टिकल से बनाया गया है। इस तरह की तकनीक और सामग्री से लैस देश में अभी सिर्फ दो या तीन ही ट्रैक उपलब्ध है।

*खिलाड़ियों से मुलाकात कर, हौसला बढ़ाया* 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर में भाग ले रहे प्रदेश की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा खेल मंत्री ने वुशु, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक और शूटिंग के आयोजन स्थलों का निरीक्षण भी किया।

 *पीएम के कार्यक्रम में न रहे कोई कमी*

इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या में अधिकारियों को 28 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारी में दिन-रात जुट जाने के निर्देश दिए। उद्घाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री शामिल होंगे इसलिए इसमें किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष सचिव अमित सिन्हा से कहा कि उद्घाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री के शामिल होने के चलते सुरक्षा काफी कड़ी होगी, लेकिन इसके चलते खिलाड़ियों और अन्य प्रतिभागियों को कोई दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top