Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।

छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।

मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

क्षेत्र के एक निर्दलीय प्रत्याशी और उसके सहयोगियों पर, मत पेटियों से छेड़ छाड़ करने का, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकताओं ने लगाया आरोप, राजीव महर्षि।

देहरादून :- गुरुवार को नगर निगम देहरादून के चुनाव वार्ड 41 इंदिरापुरम में मतदान संपन्न होने के उपरांत रात्रि लगभग 10:00 बजे क्षेत्र के एक निर्दलीय प्रत्याशी और उसके सहयोगियों द्वारा मत पेटियों से छेड़ छाड़ करने का कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकताओं ने आरोप लगाया। इन सब के द्वारा बताया गया कि जब सामान्य परीक्षण के लिए रात्रि 10.00 बजे शास्त्री नगर स्थित सामुदायिक भवन मतदान स्थल पर कांग्रेस पार्टी के मतदान अभिकर्ता पहुंचे तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी और उसके सहयोगियों को वहां उपस्थित पाया जिसका कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा विरोध किया गया तो यह लोग मत पेटियों को अपने हाथ में उठा कर भागने लगे।

इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया। वीडियो देखें :

इसके बाद घटनास्थल पर महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, कांग्रेस नेता संग्राम सिंह पुंडीर, अंजू दत्त शर्मा अन्य कार्यकताओं को लेकर इंदिरा नगर चौकी पहुंचे और इस घटनाक्रम की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी की पार्षद प्रत्याशी पायल बहल द्वारा लिखा दी गई।

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया कि मत पेटियों से छेड़ छाड़ एक जघन्य अपराध है और इस पर पीठासीन अधिकारी एवं अन्य दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top