Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

अगले पांच साल में सीवर की समस्या, पूरी तरह से हो जायेगी दूर, अरविंद केजरीवाल। 

अगले पांच साल में सीवर की समस्या, पूरी तरह से हो जायेगी दूर, अरविंद केजरीवाल। 

अगर आप कमल का बटन दबाते हैं, तो दिल्ली में दी जा रही ये सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी – अरविंद केजरीवाल।

भाजपा मॉडल है जहां जनता का पैसा अरबपति मित्रों को लोन के रूप में दिया जाता है – अरविंद केजरीवाल।

देहरादून/नई दिल्ली :- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को सीवर की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राजधानी में अगले पांच साल में सीवर की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी। दस साल में काफी क्षेत्रों में सीवर की लाइन बिछाई गई है। बचे हुए इलाकों में भी सुविधा पहुंचा दी जाएगी। सभी पुरानी पाइप लाइनों को युद्धस्तर पर बदला जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1792 अनधिकृत कॉलोनियां हैं। इनमें 2015 से पहले विकास नहीं हो पा रहा था। कई अड़चनों को पार कर विकास कार्य शुरू किए गए। सीवर लाइन न होने पर पानी गलियों में बहता था। दस साल में सभी कॉलोनियों में बड़े स्तर पर सीवर लाइन डलवाई गई है।

अगर आपके भी इलाके में सीवर की समस्या है तो घबराना मत। हम सरकार बनने के बाद सीवर पाइपलाइन बदल देंगे। सीवर की सफाई करवाएंगे, ताकि सभी को गंदगी से मुक्ति मिल सके। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं: पहला है केजरीवाल मॉडल – जहाँ जनता का पैसा जनता पर खर्च होता है और दूसरा है बीजेपी मॉडल – जहां जनता का पैसा उनके अमीर दोस्तों की जेब में जाता है। अब जनता को तय करना है, उसे कौन सा मॉडल चुनना है।’ केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा मॉडल है जहां आपका पैसा अरबपति मित्रों को लोन के रूप में दिया जाता है और 2-3 साल बाद उसे माफ कर दिया जाता है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी मॉडल है जिसमें 24 घंटे बिजली, गरीबों को मुफ्त बिजली।

24 घंटे मुफ्त पानी, सबसे अच्छा और बढ़िया इलाज। ये आम आदमी पार्टी का कल्याण मॉडल है। भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग तरीकों से, अलग-अलग नेताओं के शब्दों के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, अगर आप कमल का बटन दबाते हैं, तो दिल्ली में दी जा रही ये सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी क्योंकि ये उनके मॉडल के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top