Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

परेड ग्राउंड में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित।

परेड ग्राउंड में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित।

गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, द्वितीय स्थान पर 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी और तृतीय स्थान पर 40वीं वाहिनी महिला पीएसी दल रहीं।

देहरादून :- गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित झांकी के अलावा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग एवं संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित मनमोहक झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झाँकी को प्रथम, संस्कृत शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग की झाँकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह में सेना 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40वीं वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सीपीयू ने भव्य परेड में प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान पर 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी और तृतीय स्थान पर 40वीं वाहिनी महिला पीएसी दल रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में राज्य के लोक कलाकारों ने सांस्कृृतिक लोक नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, पांडव नृत्य, भांगडा आदि का महमोहक प्रदर्शन किया गया जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया।

परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, प्रेमचंद्र अग्रवाल, सांसद नरेश बंसल, सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डी.जी.पी. दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहे।

*राज्यपाल ने राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमने आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश की विकास यात्रा में उत्तराखण्ड भी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों और प्रदेशवासियों के परिश्रम से हम न केवल आर्थिक और सामाजिक विकास के नए आयाम छू रहे हैं बल्कि देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने योग, आयुर्वेद, हनी, अरोमा और वेलनेस जैसे क्षेत्रों में विशेष आशीर्वाद दिया है। इन प्राकृतिक और सांस्कृतिक संपदाओं का बेहतर उपयोग करते हुए हमें इन्हें आर्थिक अवसरों में बदलने की दिशा में काम करना होगा। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की मातृशक्ति और बेटियों की क्षमताओं पर गर्व करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और साहस ने प्रदेश को हमेशा नई ऊर्जा और दिशा दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाएं अपनी प्रतिभा और कौशल से उत्तराखण्ड की संभावनाओं को अवसरों में बदलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं यहां आने वाले पर्यटकों से नौ आग्रह किए थे, सभी प्रदेशवासी इन नौ आग्रहों को नौ संकल्पों में बदलकर एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में अपना योगदान दें। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से इस वर्ष भी पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राज्य को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

परेड ग्रांउड में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान किये गये, का विवरण निम्नवत् है।

1- चक्रधर अन्थवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, आईआरबी द्वितीय उत्तराखण्ड। (विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक)

2- नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड। (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)

3- योगेश चन्द, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय। (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)

4- भूपेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस उपाधीक्षक, ऊधमसिंह नगर। (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)

5- रविन्द्र कुमार वर्मा (से नि), उप निरीक्षक स0पु0, देहरादून। (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)

6- देवेन्द्र सिंह, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, देहरादून। (राष्ट्रपति का अग्निशमन विशिष्ट सेवा पदक)

7- दिनेश चन्द्र पाठक, लीडिंग फायरमैन, बागेश्वर। (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक)

8- लक्ष्मण सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन, अल्मोड़ा। (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक)

9- गिरीश सिंह बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी, ऊधमसिंह नगर। (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक)

10- दिनेश चन्द्र भट्ट, फायर सर्विस चालक, देहरादून। (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक)

गणतंत्र दिवस -2025 के अवसर पर घोषित श्री राज्यपाल उत्कृष्ठ सेवा पदक से राज्य पुलिस बल के अधिकारियों/कर्मचारियों का पदक अलंकरण किया गया।

1- केवल खुराना पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण उत्तराखण्ड देहरादून।

2- अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।

3- प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।

4- लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण देहरादून।

5- सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार।

6- दीपक सिंह पंवार, उप निरीक्षक, पौड़ी गढ़वाल।

7- श्रीमती ज्योति कन्याल, उप निरीक्षक, देहरादून।

8- प्रमोद कुमार उनियाल, अपर उप निरीक्षक, उत्तरकाशी।

केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए घोषित उत्तराखण्ड राज्य बेस्ट पुलिस थाना- आईटीआई काशीपुर पुलिस थाना ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top