Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।
उत्तराखंड राज्य के सड़क नेटवर्क को मिली रफ्तार, लगभग 7 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मिली सहमति। 
उत्तराखंड राज्य के सड़क नेटवर्क को मिली रफ्तार, लगभग 7 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मिली सहमति। 
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के, तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के, तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित।
बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
हरेला पर सजेगा धरा का श्रृंगार, रस्म अदायगी नहीं बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन, डीएम आशीष चौहान।
हरेला पर सजेगा धरा का श्रृंगार, रस्म अदायगी नहीं बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन, डीएम आशीष चौहान।

प्रदेश में ढाई साल की तैयारियों के बाद, आज लागू होने जा रही यूसीसी।

प्रदेश में ढाई साल की तैयारियों के बाद, आज लागू होने जा रही यूसीसी।

मुख्यमंत्री धामी यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का करेंगे लोकार्पण।

देहरादून :- उत्तराखंड में आज 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (Uniform civil code) लागू होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। समान नागरिक संहिता के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी थी।

इसके बाद आठ मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। विधानसभा से पास होने के बाद इस इसे राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा गया। यहां से 12 मार्च 2024 को इस अधिनियम पर राष्ट्रपति का अनुमोदन मिल गया। इसके बाद यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए तकनीक आधारित व्यवस्थाएं लागू की गईं। नागरिकों और अधिकारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किए गए। बीती 20 जनवरी को यूसीसी की नियमावली को अंतिम रूप देकर कैबिनेट ने इसे पास कर दिया। बीते कई दिनों से इसके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर विभिन्न स्तरों पर मॉक ड्रिल भी चल रही थी।

शुक्रवार को हुई मॉक ड्रिल में पहले आई समस्याओं को दूर कर लिया गया। अब यह पोर्टल आम नागरिकों और अधिकारियों के प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोपहर 12.30 लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही यूसीसी की नियमावली का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद से विवाह, तलाक, लिव इन, लिव इन से अलग होना, विरासत आदि के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top