Breaking News
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने, नगर आयुक्त नमामी बंसल से की मुलाकात, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने, नगर आयुक्त नमामी बंसल से की मुलाकात, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- डोर टू डोर कूड़ा उठान सुनिश्चित किये जाने मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिये जाने सहित अनेक मांगों के समाधान के लिए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त नमामी बंसल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त नमामी बंसल से मिलकर शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ज्ञापन के माध्यम से पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि शहर के कई वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की गाड़ियां नहीं आ रही है और कंपनी की मनमानी से कर्मचारी हड़ताल कर देते हैं और जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। शर्मा ने यह भी कहा कि मलिन बस्तियों को शीघ्र ही मलिकाना हक भी मिलना चाहिए और इसके लिए कार्ययोजना तैयार किये जाने की जरूरत है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर महीने कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलता है। कूड़ा उठान की गाड़ियां नहीं आने से लोगों के सामने अपने घर का कूड़ा फैकने को लेकर समस्या है। उन्होंने कहा कि ज्ञात हुआ है कि नई कम्पनी से नगर निगम ने अनुबंध किया है, लेकिन नई कंपनी ने अभी तक काम अपने हाथ में नहीं लिया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि सवाल यह है कि कब तक सिस्टम ठीक होगा। उन्होंने मांग की है कि सफाई व्यवस्था बेहतर हो और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले। उन्होंने कहा है कि नई कंपनी के आने पर किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाए। उनका कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों का आतंक है। उन्होंने कहा कि तमाम इलाकों पर कुत्तों का झुंड लोगों के पीछे पड़ जाता है। आए दिन लोग कुतों के काटने के शिकार हो रहे हैं। इससे नगर निगम के कुत्तों के बंध्याकरण अभियान पर सवाल खड़ा होता है और जिस संस्था पर यह काम दिया गया है और उस संस्था के काम की जांच होनी चाहिए।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि नगर निगम की जमीनों पर फिर से कब्जे होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के चलते जमीनों में कब्जे के मामले की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड स्थित हेलीपैड के पास भी जमीन कब्जाए जाने मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस की मांग है कि जमीनी से कब्जा हटाकर भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि नगर निगम सीमा विस्तार के बाद आबादी का काफी दबाव बड़ा है और इसके मुकाबले सफाई कर्मचारी कम है। उन्होंने कहा कि इसलिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और सड़कों का निर्माण कार्य एवं पैच वर्क कुछ माह से रुका हुआ है उसे यथाशीघ्र शुरु किया जाए।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने नगर आयुक्त को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपने अपने सुझाव भी दिये। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने शीघ्र ही समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रवक्ता दीप वोहरा, नीनू सहगल, आनंद त्यागी, सोमप्रकाश वाल्मीकि, गुलशन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top