Breaking News
सीएम धामी बोले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
सीएम धामी बोले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
कांग्रेस की 14 दिसम्बर दिल्ली के रामलीला मैदान में, वोट चोर – गद्दी छोड़ महारैल की तैयारियां हुई तेज, राजीव महर्षि।
कांग्रेस की 14 दिसम्बर दिल्ली के रामलीला मैदान में, वोट चोर – गद्दी छोड़ महारैल की तैयारियां हुई तेज, राजीव महर्षि।
जनता दर्शन में डीएम सविन बसंल ने, 176 लोगों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही किया समाधान।
जनता दर्शन में डीएम सविन बसंल ने, 176 लोगों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही किया समाधान।
प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा किसान दिवस, 17 दिसम्बर को चमोली जिले से होगी शुरुआत, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा किसान दिवस, 17 दिसम्बर को चमोली जिले से होगी शुरुआत, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीरता से लेते हुए, मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में, शासन स्तरीय अधिकारियों का दल पहुंचा पौड़ी। 
बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीरता से लेते हुए, मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में, शासन स्तरीय अधिकारियों का दल पहुंचा पौड़ी। 
हरदा की पार्टी मे कांग्रेसी माल्टा रसहीन, और राजनीतिक स्वाद से पर, महेंद्र भट्ट।
हरदा की पार्टी मे कांग्रेसी माल्टा रसहीन, और राजनीतिक स्वाद से पर, महेंद्र भट्ट।
सीएम पुष्कर धामी ने, स्व. जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर, उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
सीएम पुष्कर धामी ने, स्व. जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर, उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, टॉपर छात्र – छात्राओं के दल को,  “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” पर किया रवाना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, टॉपर छात्र – छात्राओं के दल को,  “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” पर किया रवाना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का किया निरीक्षण।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का किया निरीक्षण।

“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” में, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और समाजसेवियों का हुआ सम्मान। 

“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” में, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और समाजसेवियों का हुआ सम्मान। 

फूलदेई संरक्षण मुहिम के लिए मैठाणी को मिला लोक गौरव सम्मान 2025।

देहरादून :- अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा आयोजित “लोक संस्कृति महोत्सव-2025” ने इस वर्ष भी उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की उपलब्धियों को दर्शाती स्मारिका “देवभूमि उत्तराखंड” का विमोचन किया और समाजसेवा व लोकसंस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।

लोक संस्कृति संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान :

लोकसंस्कृति के संरक्षण और बाल पर्व फूलदेई संरक्षण मुहिम में योगदान के लिए शशिभूषण मैठाणी “पारस” को लोक गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
वहीं, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए स्वप्निल सिन्हा, शिवशंकर कुशवाहा, रमेश चंद द्विवेदी और विपिन जोशी को विशेष अभ्युदय सम्मान 2025 प्रदान किया गया।

लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां

संस्था के संस्थापक अशोक मिश्रा ने बताया कि इस महोत्सव में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, गोरख्याली, भोजपुरी और अवधी लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही, संस्था द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशामुक्ति अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” और “करो योग, रहो निरोग” जैसे संदेशों को उजागर करने के साथ ही संविधान के मौलिक अधिकारों पर आधारित एक प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की गई। इस नाटिका में श्रीशांगी, कुणाल, शिवांश, अभिषेक, समीक्षा, मोहित, आस्था, अर्जुन, दिव्यांशु और सागर ने अभिनय किया।

दूसरे सत्र में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में देहरादून कैंट की विधायक सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान कलाकारों, छात्र-छात्राओं और समाजसेवियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि श्रीकांत श्री ने किया, जिनकी ओजस्वी वाणी ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

संस्था का सतत समाजसेवा प्रयास

संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. गार्गी मिश्रा ने बताया कि अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था महिलाओं, बच्चों और वृद्ध नागरिकों के लिए निरंतर कार्यरत है और पूरे वर्ष विभिन्न जागरूकता अभियानों का संचालन करती है।

प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर शशिकांत दुबे, शशिकांत कुशवाहा, गायक गिरीश सनवाल, हरीश मेहरा एवं उनकी टीम, समाजसेवी स्वप्निल सिन्हा और शशिभूषण मैठाणी “पारस” सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे।

“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने और समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top