Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

फाइनल में प्रदेश के खिलाड़ियों का, उत्साह बढ़ाने पहुंची, खेल मंत्री रेखा आर्या।

फाइनल में प्रदेश के खिलाड़ियों का, उत्साह बढ़ाने पहुंची, खेल मंत्री रेखा आर्या।

मंत्री रेखा आर्या ने देखे एक्सट्रीम सलालम के सेमीफाइनल और फाइनल मैच।

सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पहनाए मेडल। 

देहरादून/पौडी,टिहरी :- गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या पौड़ी जनपद के फूल चट्टी में आयोजित हो रही एक्सट्रीम सलालम प्रतियोगिताओं के फाइनल और सेमीफाइनल मैच मे खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची। खेल मंत्री ने एक्सट्रीम सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां गंगा की कल कल करती लहरों के बीच तेज प्रवाह की चुनौतियों से जूझते खिलाड़ियों के कौशल को देखना बहुत रोमांचक अनुभव रहा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक्सट्रीम सलालम की K1 mens final इवेंट में जनपद टिहरी निवासी अमित थापा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जनपद के शिवपुरी में आयोजित हो रहे बीच वालीबॉल इवेंट के पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए और उन्हें उनके शानदार खेल और जीत के लिए बधाई दी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने इन खेलों के आयोजन में अतिथि देवो भव: के भाव को सही अर्थों में चरितार्थ करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि एक खेल मंत्री के तौर पर मुझे खुशी है कि हमारे मेहमान देवभूमि से खुशनुमा यादें लेकर लौट रहे हैं।

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह , डीओसी बिल्किस मीर, कुलदीप सिंह और ग्रीस से यहां कोचिंग देने के लिए आए क्रिस्टो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top