Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

राष्ट्रीय खेल में मेघालय के विकास और एमपी की करिश्मा ने, कैनो एक्सट्रीम स्लैलम में बाज़ी मारी। 

राष्ट्रीय खेल में मेघालय के विकास और एमपी की करिश्मा ने, कैनो एक्सट्रीम स्लैलम में बाज़ी मारी। 

देहरादून/पौड़ी :- 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत पौड़ी जिले के फूलचट्टी में गंगा नदी में आयोजित कैनो एक्सट्रीम स्लैलम प्रतियोगिता में गुरुवार को मेघालय के विकास राणा और मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का ताज अपने नाम किया। 

पुरुष वर्ग में विकास राणा ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मेघालय के विकास राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उत्तराखंड के अमित थापा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि सर्विसेज के नवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में एमपी की करिश्मा का जलवा

महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेघालय की एलिजाबेथ विनसेंट दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अरुणाचल प्रदेश की देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड की माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

राष्ट्रीय खेल के इस रोमांचक आयोजन में देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और जल क्रीड़ा के इस रोमांचक मुकाबले को दर्शकों ने खूब सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top