Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद, सीएम आतिशी ने सौंपा अपना इस्तीफा।

आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद, सीएम आतिशी ने सौंपा अपना इस्तीफा।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा 

देहरादून/दिल्ली :- आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद सीएम आतिशी ने रविवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की सीएम आतिशी आज सुबह करीब 11 बजे राज निवास पहुंचीं और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।मुख्यमंत्री पद से आतिशी के इस्तीफे के बाद उपराज्यपाल ने सातवीं दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया।बता दें कि पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने 21 सितंबर को शपथ ली थी। वह करीब चार महीने से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में आप की बुरी हार हुई है।

उल्लेखनीय है कि कभी 70 में से 67 और 70 में से 62 सीटें जीतने वाली आप इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट (Delhi Chunav Result) से जीत हासिल की है। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार 60.54 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि पिछली बार 62.60 फीसदी वोटिंग हुई थी।

आतिशी शुरुआत में कालकाजी सीट से पीछे चल रही थीं, लेकिन उनकी किस्मत चमक गई है। क्योंकि उन्होंने यह सीट जीत ली है। उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3580 वोटों से हराया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, आतिशी ने 12 राउंड के बाद कालकाजी सीट पर 52058 वोटों से जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top