Breaking News
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा हमले के, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि। 

प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा हमले के, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि। 

आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी – प्रधानमंत्री मोदी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीआरपीएफ के 40 जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

सरकार ने आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति अपनाई है – गृह मंत्री।

देहरादून/नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 के आतंकवादी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी। 2019 में आज के ही दिन आतंकियों ने पुलवामा में बड़े हमले को अंजाम दिया था, जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘2019 में पुलवामा में हमने जिन साहसी नायकों को खोया, उन्हें श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी  हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकवादियों के समूल नाश के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार ने आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति अपनाई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है। शाह ने कहा कि चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के साथ उनके समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top