Breaking News
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णाेद्वार कार्यों का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णाेद्वार कार्यों का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :-  शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णाेद्वार कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत होकर रुपये 99 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिसमें गोर्खाली सुधार सभा के कार्यालयों, भवन, पुस्तकालय, पार्किंग और एक बहुउद्देशीय हाल का निर्माण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इसे तय समय में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा इस भवन का लोकार्पण किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा समाज के उत्थान और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है। इस भवन के नवनिर्माण से गोर्खाली समाज को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक नए हाल का निर्माण किया जाएगा। जिससे संस्था के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।

मंत्री जोशी ने कहा कि गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा वर्षों से गोर्खाली समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रही है। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक बैठकें और सामाजिक कार्य आयोजित किए जाते हैं। इस भवन के जीर्णाेद्वार से समाज को एक सुविधाजनक मंच मिलेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत को संरक्षित रखने में सहायता मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक संस्थानों और सांस्कृतिक धरोहरों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि समुदाय की उन्नति और उनके ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी।

निरीक्षण के दौरान गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष कैप्टन पदम सिंह थापा, राजन क्षेत्री, श्याम राना, टीडी भूटिया, गोपाल क्षेत्री, प्रभा शाह, सपना मल्ल, विष्णु गुप्ता, मनोज खत्री, मधुसूदन शर्मा, मनोज क्षेत्री सहित कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजीव सोनी, कनिष्ठ अभियंता अरुण जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top