Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

पुलवामा हमले की छठवीं बरसी पर, श्रद्धांजलि सभा में वीर शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

पुलवामा हमले की छठवीं बरसी पर, श्रद्धांजलि सभा में वीर शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- पुलवामा आतंकी हमले की छठवीं बरसी पर उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को अपनी ओर से और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पूर्व सैनिक सैन्य अधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

मीडिया से रुबरु होते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और जवानों की शहादत का बदला लिया। उन्होंने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। इस कार्रवाई के बाद शत्रु राष्ट्र अब भारत की शक्ति को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि देश अपने वीर शहीदों को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी शहीद को हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनकी वीरता और बलिदान की कहानियां अगली पीढ़ी को सुनाना हर देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज को शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए और हरसंभव सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों में उत्तराखंड के दो सपूत भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हमेशा से सैन्य परंपरा और वीरता के लिए जाना जाता रहा है और यहां के जवानों का शौर्य हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार शहीदों के सम्मान में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रद्धांजलि सभा को मेजर जनरल पीएस राणा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल और कर्नल आरएस भंडारी ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मेजर जनरल पीएस राणा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, एमडी उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, कर्नल आरएस भंडारी, कर्नल मोहन थपलियाल, कर्नल सतीश चंद्र शर्मा, प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, ज्योति कोटिया, विनय गुप्ता, मोहन बहुगुणा, भूपेंद्र कठेत, राजेश चड्ढा, दीपक बहुखण्डी सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top