Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे चम्पावत, होली मिलन कार्यक्रम में ढोल बजाकर खेली होली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे चम्पावत, होली मिलन कार्यक्रम में ढोल बजाकर खेली होली।

चम्पावत:- जिस तरह से पूरे विश्व में ब्रज की होली प्रसिद्ध है वैसे ही उत्तराखंड के कुमाऊं के होली का भी अपने ही अलग रंग हैं  यहां बसंत पंचमी से होली की शुरुआत हो जाती है. अब होली के लिए कुछ ही दिन रहे हुए हैं ऐसे में पूरा उत्तराखंड प्रकृति के रंगों के साथ रंगीन नज़र आ रहा है। गुरुवार को सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत के गौरलचौड़ मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर होली खेली। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए होलियारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाए।

चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत मे काली कुमाऊ की सुप्रसिद्ध खड़ी होली में प्रतिभाग कर होलियारों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी होली का गायन किया होलीयारों का उत्साह वर्धन करने के लिए मुख्यमंत्री ढोल बजाते नजर आए। वहीं महिला होलियार मुख्यमंत्री को अपने बीच होली गाते देख काफी खुश नजर आई इस दौरान मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर होली मिले। मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उन पर फूलों की वर्षा की गई तथा सीएम धामी के द्वारा भी फूल बरसा कर जनता को होली की शुभकामनाएं दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत जिले के पहाड़ी क्षेत्र में एकादशी पर्व पर चीर बन्धन के साथ शुरू होने वाली खडी होली की अपने आप मे एक महत्वपूर्ण परंपरा रही है यह हमारी धरोहर है इसका हम सब ने मिलकर संरक्षण करना होगा। उन्होने कहा चंपावत काली कुमांउ की होली अपने आप में एक अलग पहचान रखती है। इस काली कुमांउ की विख्यात होली में सूबे के मुख्यमंत्री धामी ने भी कदम से कदम मिलाकर होली का खूब आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ की होली से उन्हे आज भी बहुत लगाव है। सीएम ने कहा कि चंपावत जिले को जल्द ही मॉडल जिले के रूप में आपको देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ग के लोगों को साथ में लेकर सरकार कार्य कर रही है। जिले के साथ साथ उत्तराखंड में लगातार नए नए आयाम स्थापित कर रहा है। अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने का कार्य करने के साथ अतिक्रमण को हटाने का कार्य भी किया जा रहा है। बीते दिनों हल्द्वानी में हुई घटना में कहा कि कोई भी इस तरह का कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। नकल विरोधी कानून लागू होने से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तरक्की की सीढ़ी चढ़ता जा रहा है मुख्यमंत्री ने कहा इस बार उत्तराखंड की पांच के पांच लोकसभा सीट एक बार फिर से भाजपा की झोली में जा रही है जनता भाजपा के साथ है उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top