Breaking News
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे स्थित, वासुदेव घाट पर पूरी कैबिनेट के साथ की पूजा-अर्चना।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे स्थित, वासुदेव घाट पर पूरी कैबिनेट के साथ की पूजा-अर्चना।

दिल्ली के इतिहास में पहली बार पूरी कैबिनेट ने एक साथ मिलकर की यमुना की आरती।

देहरादून/दिल्ली :- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहली कैबिनेट बैठक से पहले यमुना किनारे स्थित वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना की। उनके नेतृत्व में पूरी कैबिनेट ने आरती की। दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब पूरी कैबिनेट ने एक साथ मिलकर यमुना की आरती की हो।

इस दौरान वासुदेव घाट को पूरी तरह से सजाया गया था। फल-फूल, मिठाई, दीये, थाली व अन्य पूजा सामग्री रखी गई थी। इसके अलावा घाट को दीपावली की तरह रोशनी से सजाया गया था। इसके अलावा कुर्सियां व पार्किंग व्यवस्था सहित सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जैसे ही मुख्यमंत्री आरती में शामिल होने के लिए पहुंचीं तो लोग नारे लगाने लगे। इस दौरान सीएम ने यमुना को निर्मल और अविरल बनाने के लिए सभी प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों से किए गए इस वादे के प्रति उनकी सरकार समर्पित रहेगी।

पूजा से पहले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज वासुदेव घाट पर पहुंचे। जैसे ही आम लोगों की नजर उन पर गई, सभी उनके पास गए और सेल्फी खींचने लगे। इस पर मंत्रियों की ओर से भी उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। मंत्री वीडियो व फोटो के लिए हाथ हिलाते, जोड़ते और मुस्कुराते दिखाई दिए। उधर, यमुना पुल से भी भाजपा समर्थक नारे लगाते नजर आए। थोड़ी देर बाद कुछ समर्थक नाव से भी नेताओं के अभिवादन के लिए नारे लगाते हुए पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top