Breaking News
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।

विद्युत लाईन शिफ्टिंग के कार्य में, सुरक्षा एवं मापदंडों की अनदेखी को लेकर, काँग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

विद्युत लाईन शिफ्टिंग के कार्य में, सुरक्षा एवं मापदंडों की अनदेखी को लेकर, काँग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

देहरादून :-  कैनाल रोड कौलागढ़ में 33 केवि की विद्युत लाईन शिफ्टिंग के कार्य में नियमावली एवं सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी किये जाने के विरोध में और विद्युत लाइन को भूमिगत किये जाने को लेकर क्षेत्र के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के साथ विद्युत विभाग के ईसी रोड़ स्थित अधिशासी अभियंता दक्षिण से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही किये जाने की मांग कर जल्द कार्यवाही न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता दक्षिण को दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि कैनाल रोड़ कौलागढ़ क्षेत्र में कैनाल रोड कौलागढ़ में 33 केवि की विद्युत लाईन शिफ्टिंग के कार्य में नियमावली एवं सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी की जा रही है ओर 33 केवि के विद्युत लाइन घरों के पास शिफ्ट की जा रही है जो क्षेत्रवासियों को मंजूर नहीं है और वातावरण में नमी पर वायु कमें करंट काफी दूर तक जाता है जिससे भविष्य में कभी भी दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। ज्ञापन में कहा गया कि मौके पर पर्याप्त वाली जगह है और क्षेत्रवासियों की मांग कै कि या तो 33 केवि विद्युत लाइन को भूमिगत किया जाये या इसे सड़क के दूसरी ओर शिफ्ट किया जाये अथवा यह लाइन जहां पर वर्तमान में है वहीं पर रहने दिया जाए।  इस विद्युत लाइन की शिफ्टिंग की वजह से काफी पेड़ों को भी शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही कहा गया कि पेड़ों की संख्या को भी बढ़ा  चढ़ाकर बताया जा रहा है और जड़ एक होने पर भी छह फिट से अधिक शाखा को तीन शाखाओं के तीन पेड़ गिनाकर सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्रवासियों के संज्ञान में आया है की 33 केवि विद्युत लाइन शिफ्टिंग से पूर्व एमडीडीए से अनुमति लेनी आवश्यक होती है। क्षेत्रवासियों के द्वारा एनओसी एवं वर्क ऑर्डर की छाया प्रति बार बार मांगें जाने पर भी विभाग द्वारा नहीं दिखायी जा रही है और इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है जो कभी भी आक्रोश के रूप में सामने आ सकता है और क्षेत्रवासी सड़को पर उतरने के लिए बाध्य होंगें।

इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि 33 केवि विद्युत लाइन को भूमिगत किया जाये अथवा उसे अपने वर्तमान स्थान में ही रहने दिया जाये और ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना कि जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी एवं विभाग कि होगी तथा क्षेत्रीय जनता सड़कों पर उतर कर आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।

वहीं दूसरी ओर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और इस मामले पर कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, विपुल नौटियाल, सागर गुरूंग, महेश लोधा, आदेश जायसवाल, मनोहर लाल, सुबोध कुमार भट्ट, श्रीकृष्ण यादव, बल्ली भाई, मोहन राणा सहित अनेक क्षेत्रवासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top