Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का आज से होने जा रहा आगाज, पहले मुकाबले में इंडिया मास्टर्स से भिड़ेगी श्रीलंका मास्टर्स

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का आज से होने जा रहा आगाज, पहले मुकाबले में इंडिया मास्टर्स से भिड़ेगी श्रीलंका मास्टर्स

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का आज यानी 22 फरवरी से आगाज होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह एक दशक के बाद क्रिकेट मैच एक साथ खेलने वाले हैं। ओपनिंग मैच में इंडिया मास्टर्स का सामना श्रीलंका मास्टर्स से हैं। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। सभी टीम में कुछ बड़े स्टार्स शामिल हैं। ये टूर्नामेंट के मैच नवी मुंबई, वडोदरा और रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। फाइनल मैच 16 मार्च को रायपुर में खेला जाएगा। पहला मैच इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच आज यानी 22 फरवरी 2025 को होना है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह पर हर किसी की नजरें रहेंगी। तेंदलुकर और युवराज ने कई यादगार मैच खेले हैं, जिसमें 2011 वनडे विश्व कप फाइनल मुकाबला सबसे खास है। दोनों को एक साथ लगभग 10 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर मैच खेलते हुए देखा जाएगा।

कब और कहां खेला जाएगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का पहला मैच?
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का पहला मैच आज यानी 22 फरवरी 2025 को खेला जाएगा। ओपनिंग मैच इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच ?
इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच मुकाबला रात 7:30 बजे से खेला जाएगा

मुकाबले को कहां देख सकते हैं?

टीवी पर कलर्स सिनेप्लेक्स (एसडी और एचडी) और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट पर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का पहला मैच देख सकते हैं। और मैच की लाइवस्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top