Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने, सीखा रेशम बनाना। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने, सीखा रेशम बनाना। 

देहरादून :-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत प्रेमनगर स्थित उत्तराखण्ड कोऑपरेटिव रेशम फेडरेशन लिमिटेड जाकर रेशम कीट पालन को जाना एवं उससे जुड़ा रेशम उत्पादन समझा वहीं दूसरी ओर प्रीतम रोड स्थित चेशायर होम जाकर दिव्यांग बच्चों की परेशानियां भी समझने की कोशिश की। 

प्रेमनगर स्थित उत्तराखण्ड कोऑपरेटिव रेशम फेडरेशन लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं को रेशम के कीड़ों की लाइफ के बारे में समझाया। इनसे सिल्क उत्पादन के बारे में पता चला। साथ ही छात्रों को यह भी बताया गया कि सिल्क का अर्थव्यवस्था में योगदान कितना है। इस मौके पर विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के तहत ट्रेनिंग भी दी जाती है जिससे अगर वे इस व्यवसाय में आना चाहते हैं तो उन्हें काफी मदद मिलती है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने फेडरेशन द्वारा संचालित शोरूम रेशमघर “दून सिल्क” में विभिन्न उत्पादों को भी देखा।

चेशायर होम जाकर छात्र-छात्राओं को दिव्यांग बच्चों की अलग-अलग परेशानियों के बारे में पता चला। यहां उन्हें दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के बारे में भी बताया गया। साथ ही उन्हें वोकेश्नल ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं का यह शैक्षिक भ्रमण काफी ज्ञानवर्धक रहा।

इस भ्रमण में गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लता सती, डॉ. मोनिका शर्मा, सैन्य एवं स्ट्रैटेजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरदीप चौहान, सामाजिक कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनवीर सिंह नेगी सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top