Breaking News
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए, उत्तराखंड की सराहना की, पीएम से सराहना देवभूमि के लिए गौरव की बात, रेखा आर्या।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए, उत्तराखंड की सराहना की, पीएम से सराहना देवभूमि के लिए गौरव की बात,  रेखा आर्या।

मन की बात के 119 वें एपिसोड में मोदी ने राष्ट्रीय खेलों पर चर्चा की।

देहरादून :-  रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर चर्चा की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने आयोजन और यहां के खिलाड़ियों की प्रधानमंत्री द्वारा तारीफ करने को देवभूमि के लिए गौरव का क्षण बताया है।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और कई नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक करके भविष्य के लिए देश की उम्मीदें जगा दी हैं। प्रधानमंत्री जी ने इन खेलों में उत्तराखंड की टीम के सातवें नंबर पर रहने की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। रविवार को प्रयागराज में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मुखारविंद से सफल आयोजन की प्रशंसा में निकले शब्द हमारे लिए सबसे बड़ा पारितोषिक है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह राष्ट्रीय खेलों में रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को चमत्कृत कर देने वाले खिलाड़ियों के नाम उद्धत करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया, वह दिखाता है कि प्रधानमंत्री जी खेल और खिलाड़ियों को लेकर कितने संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड को strong sporting force कहकर संबोधित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि देवभूमि की पहचान अब खेल भूमि के रूप में बन चुकी है। खास बात यह रही की मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने लगभग 3:30 मिनट का समय सिर्फ राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को दिया, खेल मंत्री ने कहा कि इससे आयोजन को लेकर की गई हमारी दिन रात की मेहनत सार्थक हो गई।

*खेल मंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी*रेखा आर्या ने रविवार को प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी घाट संगम पर महाकुंभ स्नान किया। उन्होंने गंगा तट पर राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद सभी देवों का आभार जताया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऐसा दिव्य और भव्य महाकुंभ आयोजित कर सनातन संस्कृति का कीर्तिध्वज विश्व भर में लहराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में महाकुंभ के लिए जिस तरह की व्यवस्था की गई है वह अपने आप में उदाहरण बन गई है। उन्होंने कहा कि आगे जब धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होगा, तब हमें भी प्रयागराज की व्यवस्थाओं से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top