Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव की पांच सीटों पर नौ दावेदारों ने किए नामांकन।

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव की पांच सीटों पर नौ दावेदारों ने किए नामांकन।

देहरादून:- उत्तराखण्ड की पांच लोक सभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी तक 9 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। टिहरी लोक सभा सीट के लिए 02, गढ़वाल लोक सभा सीट के लिए 01, अल्मोड़ा और हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए 3-3 नामांकन अभी तक दाखिल हो चुके हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने कहा कि सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6357 शिकायतें दर्ज हुई हैं। जिन्हें समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया गया है। अब तक केरल के बाद उत्तराखण्ड में सी विजिल एप के माध्यम से सबसे अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है। राज्य के लगभग 60 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों के लिए विशेष वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है।

प्रत्येक बूथ स्तर पर एक हेल्थ प्लान भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें मतदान कार्मिकों को किसी भी चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला चिकित्सालयों, जिला चिकित्सालयों और हायर सेंटरों को चिन्हित करते हुए बूथवार हेल्थ प्लान तैयार किया जा रहा है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के 11729 मतदेय स्थलों के लिए 12 हजार से अधिक वाहनों की तैनाती की आवश्कता रहेगी। इसके लिए परिवहन विभाग से संबंधित सभी कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से एक विशेष पहल की गई है, इसके तहत सभी एआरओ द्वारा संबंधित बीएलओ को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। बीएलओ द्वारा अपने बूथों के मतदाताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। जनसामान्य के लिए विशेष जानकारी और मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से ये व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामना देते हुए राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top