Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

महिला प्रीमियर लीग 2025- आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज

महिला प्रीमियर लीग 2025- आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात जायंट्स से होना है। पिछले मैच में आरसीबी को यूपी वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा था। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स की टीम के खिलाफ जीत दर्ज करके अपना अभियान वापस पटरी पर लाने की कोशिश करेगा। मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने पहले दो मैच जीतकर इस सत्र में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसे लगातार दो मैच में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी को पिछले मैच में मिली थी हार
स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी की टीम की पिछले मैच में वॉरियर्स से मिली हार से आहत होगी क्योंकि उसने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा था, लेकिन आखिर के तीन ओवर में 42 रन का बचाव नहीं कर पाई। यह मैच सुपर ओवर तक चला गया था जिसमें आरसीबी की टीम केवल चार रन ही बना सकी थी। मंधाना ने मैच के बाद कहा था, ‘यह हार निराशाजनक है क्योंकि हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन आखिर में चूक गए। हमें इससे सबक लेकर दमदार वापसी करनी होगी।’

रन बनाने के लिए जूझ रहीं स्मृति मंधाना
मंधाना स्वयं रन बनाने के लिए जूझ रही हैं। वह चार मैच में अभी तक केवल एक बड़ी पारी खेल पाई हैं। ऑफ स्पिन को खेलने में परेशानी की उनकी कमजोरी खुलकर सामने आ रही है। इस प्रतियोगिता में ऑफ स्पिनर ने उन्हें सर्वाधिक 11 बार आउट किया है। आरसीबी के लिए अच्छी बात यह है कि इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है जबकि ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसे पेरी शानदार लय में हैं। उन्होंने अब तक तीन अर्धशतक लगाए हैं जिनमें पिछले मैच में खेली गई 90 रन की पारी भी शामिल है।

गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी कमजोर
आरसीबी के लिए चिंता का विषय उसकी गेंदबाजी है। उसके तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है जबकि उसके स्पिनर बीच के ओवर में रन प्रवाह पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं। जहां तक गुजरात जाएंट्स का सवाल है तो बल्लेबाजी उसके लिए कमजोर कड़ी साबित हो रही है। अगर उसे अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस सात बजे होगा।

कहां देख सकते हैं मुकाबला?

महिला प्रीमियर लीग 2025 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग भाषाओं के चैनल पर इस टूर्नामेंट के मुकाबले देख सकते हैं। और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार है:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, स्नेह राणा, एकता बिष्ट, रेणुका सिंह ठाकुर।

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, फीबी लिचफील्ड, एशले गार्डनर (कप्तान), डायंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top