Breaking News
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।

न्यू मार्केट व्यापार मंडल द्वारा, महाशिवरात्रि पर भंडारे का किया आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, लालचंद शर्मा।

न्यू मार्केट व्यापार मंडल द्वारा, महाशिवरात्रि पर भंडारे का किया आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर न्यू मार्केट व्यापार मंडल द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा घंटाघर स्थित इन्द्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा के निकट संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।  

भंडारे के शुभ अवसर पर महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने समस्त नगरवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान शंकर की कृपा सभी पर बनी रहे, समस्त देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति आए। भोलेनाथ के आशीर्वाद से हमारा देश और प्रदेश उन्नति के पथ पर आगे बढ़े और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहे।

शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने भी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा “महादेव की भक्ति ही सच्ची शक्ति है। भगवान शिव सभी को खुशहाल रखें और हर साल इसी हर्षोल्लास के साथ हम यह पावन पर्व मनाते रहें। यह आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जो हमें एकजुट करता है।

इस पावन अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिष्ठित सदस्यों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भंडारे में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और पूरे श्रद्धाभाव से सेवा कार्य में सहयोग दिया।

इस अवसर पर आयोजक नवनीत सेठी, हरीश मेहता, दीपक मेहता, विनीत नागपाल, अमीचंद सोनकर, अन्य प्रमुख व्यापारीगण एवं समाजसेवी अजय नरूला, मयंक दुग्गल, शेयांकी, गौरव सेठी, दीप्त नरूला, प्रिंस वर्मा, तेजस्वी सहित समस्त न्यू मार्केट, घंटाघर के व्यापारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top