Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।

धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल बेमिसाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल बेमिसाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

उत्तरकाशी:- शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री जोशी ने भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर जोशियाड़ा उत्तरकाशी में भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री जोशी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंत्री जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सेवा और सुशासन के 2 साल पूरे होने की बधाई भी दी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। इन दो वर्षो में कई ऐतिहासिक फैसले राज्य हित में लिए गए हैं। उन्होंने कहा यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिल गई है। जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त धर्मांतरण कानून बनाया गया है, सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पूरे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून कहीं लागू हुआ है तो वो उत्तराखंड राज्य में हुआ है। मंत्री ने कहा कि आज पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो रही हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि, उद्यान, स्वास्थ, शिक्षा, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए है। मंत्री जोशी ने कहा कि आज हर्षिल के सेब की मांग विदेशों तक की जा रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2025 तक हम अपने सेब के उत्पाद को दोगुना किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एक भारत-श्रेष्ठ भारत और प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार जनता से किए गए अपने वादे को पूर्ण कर रही है। मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जनता के बीच ले जाने का आव्हान किया।  साथ ही  पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद उत्तरकाशी से इस लोक सभा चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतों से टिहरी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया गया है।कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात की पुष्टि कर रहा है कि मां गंगा के आशीर्वाद और उत्तराखंड की जनता के समर्थन से अबकी बार 400 पार का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व विधायक माल चंद बुद्धि सिंह विधानसभा संयोजक, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, जगत प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top