Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

एक सप्ताह महिलाओं को मुफ्त सफर कराएंगी महिला सारथी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बनेंगी पहली सवारी।

एक सप्ताह महिलाओं को मुफ्त सफर कराएंगी महिला सारथी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बनेंगी पहली सवारी।

महिला दिवस पर लांच होगी महिला सशक्तिकरण विभाग का महिला सारथी का पायलट प्रोजेक्ट।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बनेंगी पहली सवारी, छह माह चलेगा पायलट प्रोजेक्ट।

देहरादून :-  प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सरकार की महत्वाकांक्षी महिला सारथी योजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लांच की जाएगी। विभागीय मंत्री रेखा आर्या महिला सारथी की पहली सवारी होंगी। पहले एक सप्ताह जनजागरुकता के लिए चालक महिलाओं को फ्री में सफर कराएंगी। 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हों। महिलाओं को परिवहन विभाग ड्राइविंग का प्रशिक्षण दे रहा है, और उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना 10 ई स्कूटी, 2 ई ऑटो रिक्शा और 2 ई टैक्सी कार के साथ शुरू की जा रही है।

योजना की शुरूआत मंत्री यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय से करेंगी और स्वंय IRDT हॉल सर्वे चौक पर इन्हीं वाहनों से पहुंचेंगी। जहां इसके बाद सभी वाहनों का डेमो आईआरडीटी सभागार में दिया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड से की गयी है। मंत्री ने बताया कि पहले छह माह पायलेट प्रोजेक्ट का रिजल्ट देखने के बाद इसका विस्तार प्रदेश के अन्य शहरों में किया जाएगा। इन गाड़ियों के संचालन के लिए एक पूरी तरह प्रोफेशनल मोबाइल एप बनाया गया है। उसमें यूजर इंटरफेस तकरीबन वैसा ही है जैसा आजकल ऑनलाइन गाड़ियां बुक करने वाली कमर्शियल कंपनियों के एप में होता है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वाहनों में महिला चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर कई फीचर शामिल किए गये हैं। इन वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग नियमित रूप से होगी ताकि महिला चालक या सवारी में से किसी को भी सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तुरंत मदद मिल सके। इस योजना में पुलिस और परिवहन विभाग भी शामिल हैं। पायलट प्रोजेक्ट के लिए देहरादून में पहले ही महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top