Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

चारधाम यात्रा के मद्देनजर सीएमओ देहरादून ने किया, ऋषिकेश एवं डोईवाला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण।

चारधाम यात्रा के मद्देनजर सीएमओ देहरादून ने किया, ऋषिकेश एवं डोईवाला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण।

देहरादून  :- गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में तैनात चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्टाफ मरीजों और तीमारदारों से सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करें तथा उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का भाव अनुभव कराएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप एवं समयबद्धता से चिकित्सालय में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग एवं धर्मनगरी का प्रमुख सरकारी चिकित्सालय होने के कारण देश विदेश के नागरिक चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं हेतु आते हैं, ऐसे में चिकित्सालय में हर समय चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सा उपकरणों, दवाओं एवं जांच सेवाओं की उपलब्धता होनी चाहिए। इसके उपरांत सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर में आपात चिकित्सा सेवाओं, ओपीडी, दवा वितरण, वार्ड, स्टोर तथा पैथोलॉजी सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित स्टाफ से रिकॉर्ड एवं स्टॉक प्रबंधन से संबंधित अद्यतन जानकारी ली। चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी के संबंध में उन्होंने निर्देश दिये कि स्टाफ की कमी के संबंध में रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने चिकित्सालय परिसर, कक्षों, वार्डों आदि में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 पी के चंदोला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 के0एस0 भण्डारी सहित समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top