Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

सुबोध राकेश ने आज अपने हजारों समर्थको के साथ थामा भाजपा का दामन।

सुबोध राकेश ने आज अपने हजारों समर्थको के साथ थामा भाजपा का दामन।

देहरादून:- रविवार को पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता सुबोध राकेश आज अपने हजारों समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पार्टी ज्वाइन करने वालों का हुजूम बताता है कि देवभूमिवासियों पर होली के साथ मोदी जी का रंग पूरी तरह चढ़ गया है। हरिद्वार बाईपास स्थित वेडिंग पॉइंट में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के पक्ष में गगन भेदी नारों के बीच सभी नए राजनीतिक कार्यकर्ताओं का फूल माला एवं पार्टी का पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, लगातार हजारों की संख्या में ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग के लोग मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के साथ आ रहे हैं। इसी क्रम में सुबोध राकेश जैसे वरिष्ठ एवं जमीन से जुड़े नेता का आना हमारी कोशिशें को और अधिक गति प्रदान करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर कमल का खिलना तय है लेकिन हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक सर्व समाज का आशीर्वाद उस जीत के साथ हो। सबका साथ सबका विश्वास और सबके प्रयास के मूल मंत्र को पार्टी अपने लक्ष्य को साधने के लिए भी कर रही है। जिसके तहत राष्ट्र निर्माण की मोदी मुहिम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का पार्टी स्वागत कर रही है।

इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाले  सुबोध राकेश ने कहा देश आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है । काफी दिनों से वह अपने समर्थकों के साथ देश और उत्तराखंड को विकसित बनाने की कोशिशें में अपना योगदान देने के लिए इच्छुक थे। लेकिन आज सही समय आ गया है और हम सभी आज भाजपा में है और अब हरिद्वार के साथ-साथ पार्टी के सभी अन्य उम्मीदवारों को भी रिकॉर्ड मतों से जिताने में हम सभी सहयोग करेंगे।

इस मौके पर हरिद्वार प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री  धन सिंह रावत और विधायक  विनोद चमोली ने सभी लोगों से रिकॉर्ड कमल खिलाने के लिए जुटने का आह्वान किया।  पार्टी में शामिल होने वालों में  राकेश के साथ श्रीमती सरोज राकेश, श्रीमती सहती देवी, सुभाष राकेश पूर्व मंडी अध्यक्ष भगवानपुर, जॉनी कोरिया प्रदेश सचिव बसपा, पवन त्यागी पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस, पूर्व जिला पंचायत सदस्य में हाजी रिजवान अनिल सैनी और प्रवीण राणा, यूनुस बसपा विधानसभा अध्यक्ष, नीरज, राशिद नंबरदार बाबू भाई वीर सिंह सूर्यकांत राव नौशाद खान, वसीम कुरेशी, संजीव सैनी, किरतपाल सभासद गुलबहार मुकाम, फरमान, अयूब ठेकेदार, श्रीमती नीतू, भूरा पंडित सभी सभासद नगर पंचायत भगवानपुर जॉनी विधानसभा अध्यक्ष बसपा शाहबाज राणा शेखर करनवाल। इसी तरह ग्राम प्रधानों में श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती बेबी रानी, श्री सुशील कुमार, श्री कन्हैया लाल, श्रीमती रिहाना, श्रीमती मोमिना, श्रीमती नरगिस, श्री करण पाल, श्री अजीत सिंह, श्री घनश्याम, श्रीमती बबीता, श्री कुलबीर, श्री अरुण कुमार, श्रीमती रूबी पवार, श्री विनोद, श्रीमती तमन्ना, श्रीमती सरिता, श्रीमती मनी सैनी, श्रीमती रीना सैनी, श्रीमती ललिता, श्री मनोज, श्रीमती अनीता, श्रीमती गौतम रानी, श्रीमती हिमानी, श्री मुस्तफा, श्रीमती सीमा प्रमुख रूप से शामिल रहे । वहीं क्षेत्र पंचायत भगवानपुर से अशोक कुमार सैनी, राम सिंह, श्रीमती किरण देवी, दिनपाल, श्रीमती उषा, विशाल चौहान, गुलफिशा मोहनी, रानी, सीमा सिंह, सचिन, शाहरुख, टीकू कुमार, सुदेश रानी, सहराना, कविता, रवि कुमार, श्रीमती प्रमिला, श्रीमती पूर्णिमा, प्रमोद, श्रीमती हिमांशु, श्रीमती नैना, श्रीमती सोनिया, श्रीमती बृजेश देवी, कुमारी करिश्मा राकेश, श्रीमती रुकैया, अनिल ने भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top