Breaking News
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों को होली पर्व की दी बधाई, कुमाऊनी होलियारों ने बिखेरा होली का रंग।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों को होली पर्व की दी बधाई, कुमाऊनी होलियारों ने बिखेरा होली का रंग।

देहरादून:-रविवार को काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भागीदारी कर  मंत्री  जोशी को होली की बधाई दी।

होली मिलन समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रही कुमाऊनी होलियारों ने खड़ी होली के माध्यम से पारंम्परिक कुमाऊंनी होलियां गाकर उनके परिवारजनों, उपस्थित लोगो एवं राज्य के नागरिकों को शुभाशीष दिया और प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने होलियारों के साथ फाग एवं नृत्य कर होली आयोजन का आनन्द लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंम्परिक पोशाक में सभी होलियार, छोलिया नृतक एवं मसकबीन व ढ़ोल-दमाऊं की थापो ने होली के रंग जमाये। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार उमंग और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ होली के त्यौहार को मनाने की अपील की। इस अवसर पर होली के पावन पर्व पर मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों को नष्ट करने तथा होली के मोहक रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए। मंत्री जोशी ने होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाए लेकिन हमें इस होली पर सभी को संकल्प लेना होगा होली के दिन अपने अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त करें तभी जाकर होली मनाना सार्थक होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मंगल कामना करते हुए कहा यह होली सभी के जीवन में होली के रंगों को तरह खुशियां आए।

होली मिलन समारोह में मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, राजपुर विधायक खजानदास, राज्यमंत्री कैलाश पंत, नेहा जोशी, अशोक वर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, कमली भट्ट, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, राकेश रावत, जनरल सम्मी सभरवाल, जनरल एएस रावत, जनरल एमएल असवाल, जनरल एसएस नेगी, ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी, ब्रिगेडियर केबी चंद, महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, सुरेन्द्र राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top