Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

कुआंवाला क्षेत्र में भीषण हादसा मां-बेटी समेत तीन की मौत पांच घायल।

कुआंवाला क्षेत्र में भीषण हादसा मां-बेटी समेत तीन की मौत पांच घायल।

देहरादून:- हरिद्वार हाईवे पर हर्रावाला चौकी क्षेत्रांतर्गत कुआंवाला और लच्छीवाला के बीच तीन कारों के बीच जबर्दस्त भिडंत हो गई। बुधवार तड़के 6 बजे हुए इस हादसे में मां-बेटी समेत रुद्रप्रयाग निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक समेत सात लोगों को लेकर मारुति इको वाहन तड़के देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए चला। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल थीं। कुआंवाला क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर से पहले डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोर्ट्स कार अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और सामने देहरादून से डोईवाला की दिशा में जा रही मारूती इको और आल्टो 800 कार से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी और डोईवाला थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त 32 वर्षीय गौरव कनवासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गाधार, जिला रूद्रप्रयाग, 30 वर्षीय भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग और महादेव पुरोहित की 5 वर्षीय गौरी के रूप में हुई है। इनके अलावा 76 वर्षीय जसमती देवी पत्नी चंद्र सिंह नेगी निवासी बालावाला, 7 वर्षीय दिव्यांश नेगी पुत्र रविंद्र नेगी निवासी बालावाला, 31 वर्षीय मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, 78 वर्षीय बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाड़ा, रूद्रप्रयाग और 24 वर्षीय आमिर अली पुत्र अजहर अली निवासी प्रेमनगर घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top