Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने लिगेसी प्लान को बैठक में दिया अंतिम रूप, 2036 ओलंपिक के लिए अभी से तैयार करिए एथलीट।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने लिगेसी प्लान को बैठक में दिया अंतिम रूप, 2036 ओलंपिक के लिए अभी से तैयार करिए एथलीट।

अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र धारी कोच होंगे तैनात, रेखा आर्या।

देहरादून :-  खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को 2036 ओलंपिक के लिए अभी से प्रदेश के एथलीट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को खेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में स्पोर्टस लिगेसी प्लान को अंतिम रूप दिया।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थित सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि लिगेसी प्लान को इस तरह से तैयार करना है जिससे हम 10 साल बाद के लक्ष्यों पर अभी से काम करना शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि 2036 के ओलंपिक में प्रदेश से 30 से 40 खिलाड़ी शामिल हो, इसकी तैयारी अभी से करनी होगी। इसके अलावा उन्होंने अगले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को टॉप फाइव में पहुंचाने के लिए भी खिलाड़ियों को तैयारी करने के निर्देश दिए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैठक के बाद बताया कि हम लिगेसी प्लान में जो 23 खेल अकादमी बनाने जा रहे हैं, उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र रखने वाले कोच अप्वॉइंट किये जाएंगे। इसके अलावा सहायक कोच भी होंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन सभी अकादमियों की देखरेख संचालन के लिए एक हाई पावर स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ उत्तराखंड का गठन किया जा रहा है, जिसके मुखिया मुख्यमंत्री होंगे। इसमें कई विभागों के सचिव भी सदस्य होंगे। साथ ही उच्च शिक्षा जगत के लोगों को भी इसमें रखा जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि देशभर में खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने का काम करने वाली संस्था स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है। शुक्रवार की बैठक में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

इनके अलावा बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, शक्ति सिंह, संजीव पौरी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top