Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती पर, कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण कर, उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, लालचन्द शर्मा।

डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती पर, कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण कर, उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, लालचन्द शर्मा।

देहरादून :- भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को उनके जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा घंटाघर स्थित डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रीतम सिंह ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान डॉ0 अम्बेडकर की देन है। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के हितों को सर्वोपरि रखकर संविधान का निर्माण किया। अपने जीवन पर्यन्त समाज के दबे-कुचले, शोषित तथा पिछड़े वर्ग के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत निर्माण की मजबूत नींव रखी थी। बाबा साहब समतामूलक समाज के परिचायक थे, वे देश में सामाजिक स्थापना करना चाहते थे। उन्होंने भारत के संविधान निर्माण केे साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों के विरूद्ध भी अपनी आवाज बुलंद की। देश के युवा वर्ग को संदेश दिया कि ’खुद उठो, दूसरों को उठाओ और शिक्षित बनों, संगठित होकर संघर्ष करो। भारत की विषमतावादी मानसिकता को समाप्त करने के लिए उन्होंने भरपूर प्रयास किया। भारतीय समाज की एकरूपता में उनका सराहनीय योगदान रहा है। समाजोत्थान के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने देश को जो संविधान दिया है उस संविधान का सम्मान करना व उस संविधान के अनुरूप एक सच्चे नागरिक की तरह आचरण करना ही डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवनकाल में इस बात को साबित किया कि मेहनत, संघर्ष और योग्यता का कोई विकल्प नहीं होता है।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि आज देश में सबसे बडी आवश्यकता बाबा साहब के बनाए हुए संविधान की रक्षा करना है, क्योंकि कुछ ताकतें आज डॉ0 अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान को नष्ट भ्रष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के गृह मंत्री डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का अपमान करने के लिए संसद का उपयोग कर रहे हैं। जो लोग आज देश की संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाने में लगे हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

इस अवसर पर मनमोहन शर्मा ,नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, प्रमोद गुप्ता, वीरेंद्र बिष्ट, अनूप कपूर, सोमप्रकाश वाल्मीकि, शिव कुमार, राहुल शर्मा, शोभाराम डोगरा, वीरेंद्र सिंह, बबलू, सुनील बंगा, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, सुरेश गुप्ता, कपिल कुमार, राजेंद्र सिंह नेगी, अर्जुन नेगी, शशी, पंकज गुसांई, आमिर खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top