Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई, लोकतंत्र का गला घोंटने की एक और साजिश, भाजपा का राजनीतिक आतंक चरम पर, लाल चंद शर्मा।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई, लोकतंत्र का गला घोंटने की एक और साजिश, भाजपा का राजनीतिक आतंक चरम पर, लाल चंद शर्मा।

देहरादून :- नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट के खिलाफ देश भर में ईडी दफ्तरों के बाहर कांग्रेस ने  प्रदर्शन किया। कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं सांसद राहुल गांधी पर ईडी के माध्यम से की गई कार्रवाई लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष की आवाज़ पर सीधा हमला है। यह कार्रवाई कानून का नहीं, बल्कि सत्ता का दुरुपयोग है—राजनीतिक प्रतिशोध की चरम सीमा है।

नेशनल हेराल्ड जैसे ऐतिहासिक और राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े अखबार को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास भाजपा की उस मानसिकता को उजागर करता है, जो देश के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों से नफरत करती है। यह वही भाजपा है, जिसने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया और अब आज़ादी के प्रतीकों को मिटाने पर तुली है।

लालचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह विपक्ष को डराने, दबाने और बदनाम करने की जो साजिशें रच रहे हैं, वो अब देश की जनता से छिपी नहीं हैं। ईडी, सीबीआई और आईटी जैसे संवैधानिक संस्थानों को भाजपा ने अपनी ‘राजनीतिक तोप’ बना लिया है, जिसका मुंह सिर्फ विपक्ष की ओर होता है।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं—कांग्रेस न तो झुकेगी, न डरेगी।

राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार, अधिनायकवाद और पूंजीपरस्त नीतियों के खिलाफ जो संघर्ष छेड़ा है, उसे दबाने की हर कोशिश का हम मुँहतोड़ जवाब देंगे। देश देख रहा है कि किस तरह भाजपा लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने पर आमादा है।

लालचंद शर्मा ने कहा कि हम हर गली, हर गांव, हर मंच से यह आवाज़ उठाएंगे कि “ईडी-सीबीआई के डर से कांग्रेस का सच्चा सिपाही कभी पीछे नहीं हटेगा।” हम यह लड़ाई सड़कों से संसद तक और अदालतों से जनता की अदालत तक लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top