Breaking News
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में, 1803 मरीजों ने उठाया लाभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में, 1803 मरीजों ने उठाया लाभ।

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कोटद्वावासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी।

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड में आयोजित हुआ विशाल शिविर।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया शिविर का शुभारंभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का 1803 मरीजों ने उठाया लाभ। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। कैंसर विशेषज्ञ डाॅ तन्वी खन्ना ने शिशुओं के कैंसर से जुड़े महत्वपूर्णं बिन्दुओं को रेखांकित किया। शिविर में कोटद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।

19 अप्रैल शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखण्ड, विशिष्ठ अतिथि दिलीप रावत, विधायक लैंसडाउन, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र सिंह रावत, महापौर, कोटद्वार, डाॅ पंकज कुमार गर्ग, डाॅ तन्वी खन्ना ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य अतिथि डाॅ ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कोटद्वार में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की यह पहल् स्वागत योग्य है। शिविर आयोजित करने के लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन एवम् अस्पताल की पूरी टीम को बधाई दी। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने देश के कई राज्यों सहित उत्तराखण्ड को रेखांकित करते हुए कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कैंसर जागरूकता ही कैंसर से सबसे पहला बचाव है। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।

विशिष्ठ अतिथि दिलीप रावत, विधायक लैंसडाउन ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आग्रह किया कि कोटद्वार में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक यूनिट खोली जाए ताकि कोटद्वारवासियों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पूरी टीम का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार में समय समय पर इस प्रकार के जनजागरुकता कैंप आयोजित होने चाहिए। कार्यक्रम में राज गौरव नौटियाल, जिला अध्यक्ष भाजपा, कोटद्वार, सुश्री पिंकी खंतवाल, पार्षद पदमपुर ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन डाॅ बीना वशिष्ठ एवम् सिमरन अग्रवाल ने किया। शिविर में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, लाल पानी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कण्वघाटी के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, अध्यापकों व स्टाफ ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक धीरेन्द्र रतूड़ी, डी.पी.जोशी, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार, विभाकर डबराल, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, लाल पानी, प्रवेश कुमार बडोला, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कण्वघाटी एवम् डाॅ गिरीश उनियाल, प्राचार्य श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, कोटद्वार कैंपस का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में कैसर विशेषज्ञ डाॅ पंकज कुमार गर्ग, कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ पराग गुप्ता, आईवीएफ काउंसलर सिमरन अग्रवाल, फिजीशियन डाॅ आशुतोष एवम् डाॅ शुभम डांग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ रागिनी गुलाटी, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रीति मान, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाॅ भावना दिवान, नेत्र रोग विभाग से डाॅ प्रकृति पोखरियाल, फिजियोथैरिपिस्ट डाॅ मंजुल नौटियाल ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जाॅच, ब्लड शुगर जाॅच एवम् ब्लड प्रैशर जाॅच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top