Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में, आयोजित बैठक में कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री, गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में, आयोजित बैठक में कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री, गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग।

देहरादून :- देहरादून स्थित एफआरआई में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर एफआरआई के वैज्ञानिकों से बांस की प्रजातियों से प्राकृतिक धागा तैयार करने और उत्तराखंड में बांस की खेती को और अधिक प्रोत्साहन देने तथा किसानों को इससे जोड़ने के लिए नीति निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की गई। खेती के साथ-साथ प्रदेश में बांस जैसे वानिकी उत्पादों को भी कृषि प्रणाली में शामिल कर किसानों की आय में बढ़ोतरी के संबंध में मंथन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के सहयोग से मदार जैसे बहुपयोगी वृक्षों पर भी शोध को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। 

इस दौरान प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराया कि उत्तराखंड में ओक टसर रेशम उत्पादन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि कीटपालन अब पूरी तरह इनडोर प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है और टेंट की सहायता से व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री से रेशम उत्पादक किसानों से मिलने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए गिरिराज सिंह ने भविष्य में इस हेतु कार्यक्रम निर्धारित करने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों और पलायन पर रोक लगने के साथ ही, इससे राज्य की आर्थिकी को नई गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बांस की खेती किसानों के लिए एक सशक्त वैकल्पिक आय का स्रोत बन सकती है। 

कृषि मंत्री ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री का प्रदेश में निर्मित हो रहे ओक टसर रेशम की शाल भेंट की।

बैठक में रेशम विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top