Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी, 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी, 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव।

देहरादून/अल्मोड़ा :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में गुरुवार को 8 करोड रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में चौबटिया नागपानी देहोली सिवाली रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 8.00 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए इस मार्ग के बनने से इस क्षेत्र में लोगों का आवागमन सुगम और सहज बनेगा। इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में ईड़ा जैरासी मोटर मार्ग का सेतु तक विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य में 10.60 लाख रुपए की लागत आई है।

रेखा आर्या ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत / सोमेश्वर में चौबटिया कुनलाखेत बमस्यूँ मोटर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य (लम्बाई 5.00 किमी) का शिलान्यास किया। इस सड़क निर्माण कार्य की लागत ₹ 309.16 लाख रहने का अनुमान है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में शेरविद्यापीठ पम्पिंग पेयजल योजना का सुदृढीकरण कार्य(लागत -489.93 लाख) का भी शिलान्यास किया। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इन दोनों योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों की आवागमन और पेयजल की समस्या दूर हो सके।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल परिहार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, तारा परिहार, रमेश कांडपाल, महेंद्र रावत, गोपाल सिंह, पूरन सिंह, मगन सिंह , कृष्ण सिंह ढोंढ़ियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top