Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में, ₹197.00 लाख की लागत से बने क्षेत्रीय मृदा परीक्षण  प्रयोगशाला एवं कार्यालय का किया लोकार्पण।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में, ₹197.00 लाख की लागत से बने क्षेत्रीय मृदा परीक्षण  प्रयोगशाला एवं कार्यालय का किया लोकार्पण।

देहरादून/रुद्रपुर :- कृषि एवं कृषक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, ऊधम सिंह नगर के द्वारा 197.00 लाख की लागत से बने कृषि विभाग की नवनिर्मित क्षेत्रीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं कार्यालय का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान उन्होंने 15 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ज्यादा फर्टलाइज़र्स का उपयोग करने से किसानों व काशतकरो के जमीनो की उर्वरा शक्ति कम हो गई है, इस प्रयोगशाला में काश्तकारों की खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया जायेगा, इनकी भूमि में कितना नाइट्रोजन, फासफोरस, मेग्नेशिएम, पोटास, सलफर, जिंक, आयरन, कॉपर आदि की जाँच इस प्रयोगशाला में की जाएगी। इस जाँच के बाद किसान किस प्रकार की खाद का प्रयोग करेंगे उसके लिये किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गए है, जिससे किसानों को जानकारी रहेगी कि उनको अपनी जमीन में किस प्रकार की खादों का उपयोग करना है।

मंत्री जोशी ने कहा कि बेहतर जानकारी से किसानों का उत्पाद व उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सपने किसानों की आय दोगुना करना की दिशा में यह एक सार्थक कदम साबित होगा। मंत्री जोशी ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार पद संभालने के बाद जो पहली फाइल साइन की, वह भी किसानों के हित में थी। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकार की किसान-केन्द्रित सोच का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा मोदी सरकार हो या धामी की सरकार हो हम लगातार किसानों की कल्याण के लिये काम कर रहे है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार द्वारा 10करोड़ किसानों को डिबीटी के माध्यम से किसान सम्मान निधि की धनराशि उनके खातों में सीधे भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा की सभी किसान अपने जमीनों का मृदा परीक्षण अवश्य कराये एवं इस प्रयोगशाला का लाभ लेकर अपने उत्पादों व आय दोनों बढ़ाए।

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि 15 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गए है तथा गत वर्ष 11700 किसानों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये गए थे, इस वर्ष 14800 किसानों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग अमित भारतीय, प्रयोगशाला प्रभारी डॉ नरेंद्र सिंह व किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top