Breaking News
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ, ‘पूसा कृषि फ्लैगशिप ग्रांट-इन-एड इनक्यूबेशन स्टार्टअप बूट कैंप 2025।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ, ‘पूसा कृषि फ्लैगशिप ग्रांट-इन-एड इनक्यूबेशन स्टार्टअप बूट कैंप 2025।

पूसा कृषि, आईएआरआई के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एवम विश्वविद्यालय के ईंक्यूबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली के सहयोग से ‘पूसा कृषि फ्लैगशिप ग्रांट-इन-एड इनक्यूबेशन स्टार्टअप बूट कैंप 2025’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए कृषि उद्यमियों में नवाचार और कृषि-उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था।

स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंसेज और इनक्यूबेशन सैंटर एस जी आर आर यू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुमुद सकलानी ने  कहा कि इस प्रकार कार्यकमों से प्रतिभागी छात्रों को व्यक्तिगत मेंटरशिप, प्रतिक्रिया, और अपने विचारों को अनुभवी उद्योग विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। इसका मुख्य उद्देश्य नवोदित उद्यमियों को सशक्त व्यावसायिक योजनाएं तैयार करने, उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पहचानने, और बाज़ार में अपने उत्पाद या सेवाएं प्रस्तुत करने से पहले संभावित चुनौतियों का समाधान ढूंढने में मार्गदर्शन देना है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग कैंपस के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बूट कैंप में पूसा कृषि, आईएआरआई के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने शिरकत की, जिनमें विपुल शाह (प्रबंधक, विपणन एवं संचार), किरण आर.एस. (प्रबंधक, इनक्यूबेशन), और ऋतिक वर्मा (बिजनेस एक्जीक्यूटिव) ने कृषि स्टार्टअप्स, नवाचार इनक्यूबेशन, वित्तीय संसाधनों और व्यावहारिक केस स्टडीज़ पर जानकारीपूर्ण सत्र लिए, जिससे छात्रों को पारंपरिक कृषि से आगे सोचने और कृषि-उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरणा दी गई।

स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंसेज की डीन प्रो. प्रियंका बनकोटी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आधुनिक कृषि क्षेत्र में उद्यमशील सोच की आवश्यकता पर बल दिया। इनक्यूबेशन सैंटर एस जी आर आर यू के निदेशक प्रो. द्वारिका प्रसाद मैथानी ने अकादमिक ज्ञान को स्टार्टअप संस्कृति और व्यावहारिक क्रियान्वयन से जोड़ने की भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर बूट कैंप्स प्रतिभागियों को विशेषज्ञों, स्टार्टअप मेंटर्स और प्रतिष्ठित शिक्षाविदों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला।साथ ही बूट कैंप में बी.एससी. एग्रीकल्चर और एम.एससी. एग्रीकल्चर के छात्रों व संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने संवादात्मक सत्रों, चर्चाओं और उद्योग विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में वोट आफ थैंक्स डॉ हितेंद्र सिंह ने दिया।

इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. मालविका कांडपाल के साथ ही विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top