Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

पावरलिफ्टिंग की एशियाई चैंपियनशिप, उत्तराखंड में नए युग की शुरुआत, रेखा आर्या।

पावरलिफ्टिंग की एशियाई चैंपियनशिप, उत्तराखंड में नए युग की शुरुआत, रेखा आर्या।

देहरादून :-  सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में 2025 एशियाई सब जूनियर और जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप और एशियन यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग कप का उद्घाटन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 15 एशियाई देशों से 150 से ज्यादा एथलीट शामिल हो रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को आयोजित करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे साफ दिखता है कि प्रदेश में स्पोर्ट्स कल्चर कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के खेलों में एक नए युग की शुरुआत जैसा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेल में भी हमने पावर लिफ्टिंग को एक कोर गेम के रूप में शामिल करने के लिए काफी प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 15 देश से आए करीब डेढ़ सौ एथलीट्स के बीच हमारे प्रदेश के भी 16 एथलीट्स मुकाबलों में शिरकत करेंगे। इससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने का हमारा लक्ष्य सही दिशा की तरफ बढ़ रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पावर लिफ्टिंग का खेल दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है और बहुत संभव है कि जल्द ही यह ओलंपिक और एशियाड जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी एक कोर गेम के रूप में शामिल कर लिया जाए। 

इस अवसर पर विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पठानिया, खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top