Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।

छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।

मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर, क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। 

देहरादून :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने देहरादून स्थित कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए तथा जो कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से वार्ड-6, दून विहार, बृजलोक कॉलोनी, ग्राम पंचायत सेरकी, सहस्त्रधारा, सिंगली पंचायत, ग्राम पंचायत चंद्रोटी, ग्रामसभा सिल्ला के शेरा गाँव, घन्तु का सेरा सहित अन्य क्षेत्रों में आरसीसी पाइप, सुरक्षा दीवार एवं जल निकासी से संबंधित निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों को भी शीघ्रता से स्वीकृति दिलाई जाए ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top