Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

बीकेटीसी के नव नियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, और उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने संभाला कार्यभार।

बीकेटीसी के नव नियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, और उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने संभाला कार्यभार।

देहरादून :- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के नामों को 3 मई को हरी झंडी दे दी गयी थी। इसी क्रम में आज मंगलवार 6 मई को शुभ मुहूर्त में नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के कैनाल रोड देहरादून स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। जबकि उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे इससे पहले मंदिर समिति कार्यालय देहरादून में हवन यज्ञ तथा पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा नव नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने हवन में आहुति दी तथा जनमानस के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी हवन तथा पूजा-अर्चना में शामिल हुए। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/ राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रूद्रप्रयाग भरत चौधरी विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, देहरादून मैयर सौरभ थपलियाल ने बीकेटीसी नव पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों, आगंतुकों ने नव नियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा बधाई दी।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल बीकेटीसी पदाधिकारियों को कार्यभार संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर प्रदेश सरकार को इस संबंध में सूचना प्रेषित की इसी के साथ आज से नव नियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का कार्यकाल शुरू हो गया।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया कहा कि उन्हें बीकेटीसी अध्यक्ष के रूप में देवभूमि की सेवा का मौका मिला है। उत्तराखंड में पर्यटन तीर्थाटन का बेहतर प्रबंधन उनकी प्राथमिकता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड चार धामों के कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे तथा प्रदेश सरकार ने सुगम तथा सुरक्षित तीर्थयात्रा का संदेश दिया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धामों की पौराणिक महत्ता, परंपरा तथा पहचान अर्थात थ्री “पी” पर फोकस कर अपनी बात रखी। कहा हमारे तीर्थस्थल पौराणिक है सदियों से आध्यात्मिक उर्जा के स्रोत है। दूसरा हमारी परंपराओं‌ के वाहक साथ ही हमारी पहचान भी है उन्होंने कहा कि कपाट खुलने के बाद बदरीनाथ धाम तथा श्री बदरीनाथ धाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे है।तीर्थयात्रियों की मंदिरों में सरल सुगम दर्शन, सुरक्षा,स्वास्थ्य परिवहन‌, संचार तथा मौसम, आपदा प्रबंधन यात्रा व्यवस्थाये चाक-चौबंद की गयी है। मंदिर समिति तथा प्रशासन के तालमेल से यात्रा सरल सुगम गति से चल रही है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यमंत्री रहे हेमंत द्विवेदी को 3 मई को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया तो जोशीमठ से ऋषि प्रसाद सती तथा रूद्रप्रयाग से विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है, प्रदेश सरकार के इस निर्णय तथा बीकेटीसी को मिले नेतृत्व की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

बीकेटीसी पदाधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करते समय पूर्व‌ विधायक राजीव शुक्ला, मुख्य मंत्री के चारधाम यात्रा सलाहकार डा. बी.डी. सिंह, पूर्व दायित्व धारी मजहर नईम नवाब, बदरीनाथ धाम के पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, श्रेयांस द्विवेदी, अजय जी,बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी निजी सचिव प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल सहित बड़ी संख्या में मंदिर समिति कर्मचारी तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top