Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा से, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की शिष्टाचार भेंट।

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा से, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की शिष्टाचार भेंट।

बैठक में एग्रो प्रोसेसिंग व ऑर्गेनिक खेती सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

देहरादून/जयपुर :- प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को कृषि पंत भवन में राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से शिष्टाचार भेंट की। राजस्थान के कृषि मंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी को भेंट किए और उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री ने उन्हें रेशम काकून से बनी शाल एवं पहाड़ी टोपी भेंट की।

दोनों प्रदेशों के कृषि मंत्रियों के बीच यह मुलाकात सकारात्मक माहौल में हुई, जिसमें विशेष रूप से एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट् की स्थापना, ऑर्गेनिक खेती के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, भौगोलिक संकेतक टैग, जैतून उत्पादन को प्रोत्साहन तथा मिलेट्स (श्री अन्न) के क्षेत्र में नवाचार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा के साथ ही कृषि क्षेत्र के अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ आपसी सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में राजस्थान और उत्तराखण्ड़ में विविधिकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। दोनों राज्यों में जो भी फसल, फल व सब्जियां आदि जलवायु उपयुक्त हैं, उन्हें बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में नेचुरल फार्मिंग, औषधीय पौधे और सुगन्धित फूल, शहद और ड्रेगन फ्रूट आदि की अच्छी पैदावार होती है, जिनमें से जलवायु अनुकूल पौधों की किस्मों को राजस्थान में भी लगाया जा सकता है। उन्होंने राजस्थान से एक प्रतिनिधि मण्ड़ल को उत्तराखण्ड़ और उत्तराखण्ड़ से एक प्रतिनिधि मण्ड़ल को राजस्थान में भेजने का भी प्रस्ताव रखा। प्रतिनिधि मण्ड़ल एक-दूसरे राज्य की योजनाओं व उत्पादित की जा रही फसलों व फलों का अध्ययन कर अपने-अपने राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को अपनाकर किसान हित में कार्य कर सकेंगे। 

कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स बीज पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिड़ी दी जा रही है। मशरूम उत्पादन राज्य में पूरे सालभर किया जाता है। बुरांश फ्लावर का बहुतायत मात्रा में उत्पादन किया जाता है। बुरांश के फूलों से बना शर्बत हृदय रोगियों के लिए अत्यन्त लाभाकारी माना जाता है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड़ में ‘हाउस ऑफ हिमालयास‘ अमरेला ब्रांड बनाया गया है, जो कृषि उत्पादों की ब्राण्डिंग का काम करती है, जिससे वहां के कृषकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का विशेष आमंत्रण भी दिया।

बैठक में राजस्थान सरकार में कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल, उद्यान आयुक्त सुरेश ओला, मो. जुनैद, एमडी सीड निमिषा गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top