Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।

उत्तराखंड में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, छुट्टी पर गए कर्मचारियों को बुलाया वापस।

उत्तराखंड में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, छुट्टी पर गए कर्मचारियों को बुलाया वापस।

देहरादून :- भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ रहे तनाव के चलते देश के तमाम राज्यों में भी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में आपात स्थिति की संभावना को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया है। देश में इस समय युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और इसको देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों को भी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दे चुकी है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने मौजूदा स्थितियों को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद अब छुट्टी पर गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लौटना होगा। फिलहाल यूपीसीएल में किसी को भी अपरिहार्य परिस्थितियों के अलावा छुट्टी नहीं मिल सकेगी।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने आदेश में लिखा है कि वर्तमान में देश में आपात स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए अवकाश पर गए सभी कर्मचारी की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। साथ ही यह निर्देशित किया जाता है कि कॉर्पोरेशन में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी अपना मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएगा।

प्रदेश में बिजली डिस्ट्रीब्यूशन के अहम काम को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड देखता है, और देश में जिस तरह के हालात बने हुए है, उनके बीच बिजली आपूर्ति किसी भी तरह से बाधित न हो इसके लिए पहले से ही खुद को तैयार किया जा रहा है। इसी रूप में कर्मचारियों की छुट्टी का आदेश निरस्त करने को भी देखा जा रहा है, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर ऑपरेशन की तरफ से यह आदेश किया गया है, जिसे तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top