Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

विकास कार्य में जनहित रहे सर्वोच्च प्राथमिकता, अधूरे काम पूरे करने पर दिया विशेष जोर, रेखा आर्या।

विकास कार्य में जनहित रहे सर्वोच्च प्राथमिकता, अधूरे काम पूरे करने पर दिया विशेष जोर, रेखा आर्या।

नैनीताल जनपद की जिला योजना वार्षिक बैठक में 7020.50 लाख का बजट अनुमोदित।

देहरादून/नैनीताल :-  गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में नैनीताल जनपद की जिले योजना वार्षिक बैठक में 7020.50 लाख रुपए का बजट अनुमोदित किया गया। 

बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को करते हुए 24 घंटे जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें। उन्होंने कहा कि काम शुरू करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि काम कब तक पूरा किया जाना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण है लक्ष्य को समय से हासिल करना। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जिला योजना में जिस तरह से सरकार ने जनपद का बजट बीते वर्षों के मुकाबले बढाया है वह सरकार की विकास कार्यों में तेजी लाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने कहा जिला योजना से ऐसे कार्य किए जाएं जिनसे महिलाओं व युवाओं सशक्तिकरण हो और हर हाथ को रोजगार मिले।

*कितना काम किया, इसकी होगी समीक्षा*

कैबिनेट मंत्री ने बैठक में कहा कि जिन विभागों को जो बजट काम करने के लिए मिला है, उसका उपयोग समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर कोई विभाग आवंटित बजट को खर्च करने में रुचि नहीं दिखा रहा है तो 6 महीने बाद एक समीक्षा बैठक करके उस बजट को दूसरे उन विभाग को दे दिया जाएगा जो विकास कार्य करने में आगे हैं। साथ ही लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

*एक भी आंगनबाड़ी केंद्र ना रहे बिजली कनेक्शन से वंचित*

बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि जनपद में ऐसा एक भी आंगनबाड़ी केंद्र ना बचे जिसका अपना भवन है और वहां बिजली कनेक्शन ना हो। मंत्री ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य पूरा हो जाना चाहिए और वह खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगी।

बैठक में विधायक राम सिंह कैड़ा विधायक दीवान सिंह बिष्ट , विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत प्रशासक बेला तोलिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, सीडीओ अनुपमा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top