Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

विधानसभा मे हारी सीटों के बूथ प्रबंधन की भट्ट ने ली जिम्मेदारी, कहा सीएम के साथ मिलकर जा रहे जनता के बीच

विधानसभा मे हारी सीटों के बूथ प्रबंधन की भट्ट ने ली जिम्मेदारी, कहा सीएम के साथ मिलकर जा रहे जनता के बीच

देहरादून:- भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधानसभा चुनाव में हारी विधानसभाओं में बूथ प्रबंधन को मजबूत करने का जिम्मा अपने हाथो मे ले लिया है। वह ऐसी कुल 23 में से 6 विधानसभाओं का दौरा कर चुके हैं।  प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश के सभी 11729 बूथों को 50 फीसदी से अधिक मतों को हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संगठन रात दिन एक कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक दिन दो से तीन विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रवास कर रहे हैं । वही वह स्वयं प्रत्येक बूथ को पार्टी का अभेद दुर्ग बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर बूथ प्रबंधन समिति की बैठकें ले रहे हैं । जिसकी शुरुआत प्रदेश मैं पार्टी का संरक्षक होने के नाते उन्होंने विगत विधानसभा चुनाव में हारी गई 23 सीटों से शुरू किया है। जिसके तहत आज की दो अल्मोड़ा और द्वाराहाट को मिलाकर कुल 6 विधानसभा बूथ प्रबंधन टोली की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। जिसमे आज  अल्मोड़ा, द्वाराट विधानसभा से पहले बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग, प्रतापनगर, यमुनोत्री में वे बैठक ले चुके हैं । इसी क्रम में कल प्रदेश अध्यक्ष खानपुर एवं मंगलोर विधानसभा में बूथ प्रबंधन टोली बैठक लेकर महत्वपूर्ण टिप्स देंगे ।

वही अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि पार्टी को अपनी जीत पर पूरा विश्वास है लेकिन मतदान तक कोई भी गलती होने की गुंजाइश न हो इसको लेकर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहते हैं। पार्टी का उद्देश्य स्पष्ट है कि मतदान के प्रतिशत को बढ़ाते हुए, औसत 75 फीसदी वोट जनता के आशीर्वाद रूप में प्राप्त करना  है। इन बैठकों में बूथ प्रबंधन की टोलियों से मुलाकात कर उनके द्वारा आगामी एक सप्ताह की रणनीति को अंतिम रूप से साझा करने का प्रयास किया जा रहा है । ताकि इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों सफलतम रूप से आयोजित कर जनता का अधिक से अधिक विश्वास अर्जित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top