Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में वर्ल्ड IBD डे पर, जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में वर्ल्ड IBD डे पर, जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

देहरादून :- वर्ल्ड इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिज़ीज़ (IBD) डे 2025 के अवसर पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग द्वारा एक व्यापक रोगी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 से अधिक मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य IBD के समय पर निदान और सही प्रबंधन के महत्व को समझाना था।

डॉ. अमित सोनी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस वर्ष की थीम “IBD Has No Borders: Breaking Taboos, Talking About It” को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि IBD केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक चुनौती भी है, जिसे लेकर खुलकर बात करना और सतत सहयोग आवश्यक है।

डॉ. सोनी ने बताया, “IBD के लक्षणों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। दुर्भाग्यवश, अधिकतर मरीज काफी देर से अस्पताल आते हैं, जब तक बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है।” उन्होंने आगे कहा कि “खून आना जैसे लक्षणों को कई बार बवासीर या पाइल्स समझकर इलाज किया जाता है, और वर्षों बाद कोलोनोस्कोपी में पता चलता है कि मरीज को अल्सरेटिव कोलाइटिस है, जिसका इलाज पूरी तरह अलग होता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि IBD का इलाज लाइफलॉन्ग होता है, और मरीज को नियमित काउंसलिंग, मोटिवेशन और डाइट गाइडेंस की आवश्यकता होती है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग द्वारा मरीजों को निरंतर सहयोग और परामर्श प्रदान किया जाता है।

शिविर के दौरान मरीजों ने खान-पान संबंधी नियम, azathioprine जैसे इम्यूनो-सप्रेसिव दवाओं के दौरान संक्रमण का खतरा, दवा लेने में सावधानियाँ, और flare के समय पालन की जाने वाली डाइट से संबंधित कई प्रश्न पूछे। सभी प्रश्नों का उत्तर डॉ. अमित सोनी द्वारा विस्तारपूर्वक और संतोषजनक रूप से दिया गया।

इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ रेज़िडेंट्स डॉ. पवन मौर्य, डॉ. चैतन्य गुप्ता और डॉ. उत्कर्ष भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मरीजों के बीच जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाई और उन्हें IBD से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों से बाहर निकलने में मदद की।

यह शिविर न केवल जानकारीपूर्ण रहा, बल्कि मरीजों को सशक्त बनाने वाला भी सिद्ध हुआ। इसने डॉक्टरों और मरीजों के बीच एक सशक्त संवाद को जन्म दिया और यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और सहयोग के साथ IBD के साथ भी एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top