Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

विश्व के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर है ऑपरेशन सिंदूर, रेखा आर्या।

विश्व के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर है ऑपरेशन सिंदूर, रेखा आर्या।

कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में सोमेश्वर में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।

देहरादून/अल्मोड़ा,सोमेश्वर :- अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में यह यात्रा उनके सोमेश्वर आवास से शुरु होकर आजाद हिंद फौज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हुकम सिंह बोरा के स्मृति स्मारक तक निकाली गई।

इस अवसर को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी दुनिया के सैन्य इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है जिसनें एक परमाणु हथियार रखने वाले दुश्मन देश में 100 किलोमीटर अंदर तक जाकर आतंकवादी ठिकानों को इतनी सटीकता से निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की यह बहुत बड़ी सफलता है और इस पर हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि हम आतंकवाद को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो भी आतंकी हमारे देश की बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का कुत्सित प्रयास करेगा, हमारी सेनाएं उसे घर में घुसकर मिट्टी में मिला देंगी।यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए और रास्ते में लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, गणेश जलाल, दीपक सिंह बोरा, हरीश परिहार, भुवन जोशी, राजेंद्र, अंजलि जोशी, पुष्कर मेहता, खड़क सिंह नेगी, राजेंद्र पांडे, नवीन चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।

*सड़क नवीनीकरण का शिलान्यास*

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में बागेश्वर-सोमेश्वर-द्वाराहट -रानीखेत मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य बिन्ता-सोमेश्वर-गिरीछीना प्रभाग के 30 km से 34 km और 45 से 48 km तक किया जाना है और इसकी अनुमानित लागत लगभग 189.22 लाख रुपए रहेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुगमता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top