Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, गोल्डन कार्ड की सेवाएं जारी हैं। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, गोल्डन कार्ड की सेवाएं जारी हैं। 

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड लाभार्थियों के लिए उपचार सेवाएं जारी हैं। कई बड़े अस्पतालों ने गोल्डन कार्ड पर उपचार देना बंद कर दिया है। ऐसे में उत्तराखण्ड में राज्य कर्मचारियों, पेशनरों एवम् उनके आश्रितों के सामने उपचार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लेकिन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड नियमित स्वीकार्य किए जा रहे हैं व आगे भी उपचार जारी रहेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों की बात राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण एवम् स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई है। अस्पताल को यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही गोल्डन कार्ड की बकाया धनराशि का भुगतान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने दी। 

काबिलेगौर है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत उपचार धनराशि का लंबित भुगतान करोड़ों में पहुंच जाने के कारण कई बड़े अस्पतालों ने अपने यहां गोल्डन कार्ड पर उपचार से हाथ खड़े कर दिए हैं। शहर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पतला एकमात्र ऐसा बड़ा अस्पताल है जो तमाम परेशानियों के बावजूद गोल्डन कार्ड की सेवाओं को नियमित जारी रखे हुए है। उत्तराखण्ड में राज्य कर्मचारियों, पेशनरों एवम् उनके आश्रितों को उपचार से सम्बन्धित कोई परेशानी न आए इसलिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने उपचार सेवाओं को जारी रखा हुआ। अस्पताल प्रशासन को यह विश्वास है कि देर से ही सही अस्पताल की बकाया धनराशि का भुगतान जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top