Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर, आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को किया सम्बोधित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर, आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को किया सम्बोधित।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज डी०ए०वी० इंटर कॉलेज में एनएसएस द्वारा “राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आतंकवाद व आतंकियों से मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाली हुतात्माओं को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए “ऑपरेशन सिन्दूर” का ज़िक्र करते हुए बताया कि यह सैन्य कार्रवाई पहलगाम हमले के जवाब में की गई, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की निर्णायक विजय ने विश्व को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत न केवल आतंकियों का सर्वनाश करेगा, बल्कि उनके समर्थनकर्ताओं को भी नहीं छोड़ेगा। अब केवल निंदा नहीं, सीधी कार्यवाही होगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि दो दिन और लड़ाई चलती, तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाता। उन्होंने कहा को पाकिस्तान के डिजीएमओ ने भारत के डिजीएमओ से संपर्क कर भारत की शर्तों पर संघर्षविराम (सीजफायर) स्वीकार किया। मंत्री जोशी ने इसे भारत की कूटनीतिक और सैन्य दृढ़ता का परिणाम बताया।

मंत्री जोशी ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सैन्य कार्रवाई के साथ – साथ समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें शांति, सौहार्द और मानवता की भावना को बढ़ावा देते हुए युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना होगा। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता बताई और देश के नेतृत्व विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षामंत्री का धन्यवाद भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय को एक जरनेटर उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य एके.श्रीवास्तव, प्रधान ओएनजीसी नीरज शर्मा, पवन सैनी, सुनैना रावत, डॉ. बबीता सहोत्रा, रमाकांत श्रीवास्तव दीपक चौहान सुधीर पोखरियाल मनजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top