Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम, ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण को सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम, ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण को सुना।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण को अपने कैंप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सुना।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में सेनाओं के पराक्रम, मधुमक्खी पालन, शेरों की बढ़ती आबादी, ड्रोन दीदी योजना, योग दिवस की तैयारियों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी जीवन जोशी की ‘बगेट’ कला का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिसमें वह चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियाँ बनाते हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस माध्यम से न केवल शहद उत्पादन, वन्यजीव संरक्षण और कागज की रिसाइक्लिंग जैसे विषयों पर जन जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आज देशवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुका है। मंत्री जोशी ने लोगों से अपील की कि वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे मिलने वाली प्रेरणा को अपने जीवन में उतारें, ताकि समाज और राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, बूथ अध्यक्ष हेमंत जोशी, मंडल महामंत्री भावना चौधरी, दिनेश प्रधान, संजय नौटियाल, आनंद गुसाईं, सतेंद्र खरोला, ओम प्रकाश बवाड़ी, अशोक गुप्ता सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top