Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ट्रेड शुल्क लगाने, व दून की अनेक ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर, कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मेयर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, लालचन्द शर्मा।

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ट्रेड शुल्क लगाने, व दून की अनेक ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर, कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मेयर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, लालचन्द शर्मा।

देहरादून :- विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ट्रेड शुल्क लगाने की तैयारी के विरोध में व दून की अनेक ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में मेयर सौरभ थपलियाल से कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और ट्रेड शुल्क सहित अनेक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि लगातार समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ट्रेड शुल्क लगाने जा रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि ट्रेड शुल्क के लिए लाइसेंस बनाना होगा और शुल्क की दरें भी काफी हैं। ज्ञापन में कहा गया कि पहले से ही व्यापारियों पर तमाम तरह के कर लगे हुए हैं। साथ ही नगर निगम की ओर से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से हाउस टैक्स भी लिया जाता है इसके बाद अब नगर निगम कारोबार करने के लिए ट्रेड शुल्क लेने की तैयारी कर रहा है। जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम ने यूपी एक्ट की उप विधि के तहत यह नियम लागू किए हैं, जबकि उत्तराखंड का अपना नगर निकाय एक्ट तो है ही नहीं है। इस नियम के तहत नगर निगम ने होटल, शोरूम मॉल से लेकर तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए ट्रेड शुल्क तय किया है और जो कि काफी ज्यादा है। कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में कहा है कि यह ट्रेड शुल्क ठीक नहीं है। शहर में कई कंपनियां ऑन लाइन के जरिए कारोबार कर रही है और जिसमें कपड़ों, जूते से लेकर हर तरह का कारोबार है। नगर निगम इन पर कैसे ट्रेड टैक्स लगाएगा।

ज्ञापन में कहा गया कि वहीं रेंजर्स कॉलेज में संडे बाजार नहीं लगना नहीं चाहिए। संडे बाजार लगने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, शहर के पुराने बाजारों में पलटन बाजार समेत अन्य बाजारों में स्थानीय व्यापारियों का व्यापार ठप्प हो जाता है। ज्ञापन में कहा गया कि बाहर से आए हुए लोगों का वेरिफिकेशन भी नहीं किया जाता है, क्योंकि बाहर से आकर गुंडागर्दी, चोरी, पर्स चोरी और मोबाइल चोरी करते हैं।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कॉम्पलेक्स परिसर के बाहर शौचालय का निर्माण होना था जो कि बीते छह महीने से नहीं हो सका है। कांग्रेस की मांग है कि यह काम जल्द पूरा किया जाए। कांग्रेस का यह भी कहना है कि राजीव गांधी कॉम्पलेक्स परिसर के बाहर स्मार्ट सिटी द्वारा जो लाइट लगाई गई है, वह बीते चार महीने से नहीं जल रही है। नगर निगम देहरादून के वार्डो में जहाँ स्कूल, हॉस्पिटल है, वहां मेयर व पार्षद कोटे से सड़क में प्लास्टिक स्ट्रिप्स के रनिंग मीटर के हिसाब से स्पीड ब्रेकर लगाने की अनुमति प्रदान करने का कष्ट करे, क्योंकि पार्षदों के कहने पर पीडब्ल्यूडी विभाग निम्न कार्य भी नहीं करता है। वहीं पर्यावरण मित्र सफाई कर्मचारी गण के मस्टरोल में पार्षदों के भी हस्ताक्षर व मोहर लगनी चाहिए जिससे सफाई कर्मियों का पता चलने के साथ उनके काम की निगरानी हो सके।

ज्ञापन में कहा गया कि शहर में नियम से कहीं ज्यादा होर्डिंग हैं। कई होर्डिंग नियम विपरीत लगे है, इसलिए इसकी जांच की जाए। कांग्रेस की यह भी मांग है कि स्वच्छता समितियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके साथ ही कूड़ा उठान का ठीक नहीं हैं। ऐसे में उक्त कंपनी को हटाकर नई कंपनी लाई जाए, गांधी पार्क को प्लास्टिक फ्री जोन बनाए जाए क्योंकि इस पार्क में तमाम बुजुर्ग बच्चे और महिलाएं भी आती हैं।

अक्सर देखा गया कि इस पार्क में नशेड़ी आते हैं, नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए और पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही आसपास भी कैमरे लगाए जाएं। जहां-जहां नगर निगम की खाली जमीन है, वहां पर पार्क बनाया जाए। साथ ही बरसात से पहले शहर के नालों की पूरी तरह से सफाई कराई जाए, ताकि जनता को जल भराव की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मेयर से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महानगर कांग्रेस व्यापार अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, पार्षद कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, निधि, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, एतत् खान, अमित भंडारी, महेंद्र रावत, वीरेंद्र बिष्ट, निखिल कुमार, जाहिद अंसारी, प्रमोद गुप्ता, सचिन थापा, मुकीम अहमद, आयुष गुप्ता, अनूप कपूर, मोहन गुरुंग, सोम प्रकाश बाल्मीकि, सुरेश कुमार पारछा, शिव कुमार, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, कुलदीप कोहली, आशु रतूड़ी, बबलू, राम कपूर, अजित सिंह, राजेंद्र सिंह घई, तीरथ सचदेवा, प्रवीण बांगा, राहुल कुमार, फुरकान, भूरा भाई, सुमित, नौशाद अली, इकरार, अब्दुल आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top